श्रीगंगानगरः जिले के गांव मदेरा में किसानों के लिए बांस की खेती की संभावनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसकेआरएयू के उद्यान विभाग द्वारा धारणिया जैविक फार्म पर आयोजित हुआ, जिसमें भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय बांस मिशन परियोजना के अंतर्गत किसानों को शुष्क क्षेत्र में बांस उत्पादन के बारे में जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने भाग लेकर किसानों को बांस की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर पदमपुर केवीके इंचार्ज डॉ. सीमा चावला, परियोजना अधिकारी एवं पूर्व अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय बीकानेर डॉ. पी.के. यादव, उप परियोजना अधिकारी डॉ. सी.पी. मीणा, कृषि अनुसंधान केन्द्र श्रीगंगानगर के वैज्ञानिक डॉ. रघुवीर सिंह मीणा तथा प्रगतिशील महिला जैविक किसान उर्मिला धारणिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सह-आयोजक डॉ. चंद्रप्रकाश ने राष्ट्रीय बांस मिशन परियोजना के उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. पी.के. यादव ने किसानों को बांस की उपयुक्त किस्मों जैसे बम्बूसा वुल्गैरिस, हैमिल्टनी और बालकोआ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये किस्में शुष्क जलवायु में भी अच्छी तरह विकसित हो सकती हैं और कम पानी में बेहतर उत्पादन दे सकती हैं। साथ ही उन्होंने बांस की खेती के लिए भूमि चयन, रोपण विधि, सिंचाई प्रबंधन और रखरखाव के बारे में भी विस्तार से समझाया।
डॉ. सीमा चावला ने बांस से बनने वाले मूल्यवर्धित उत्पादों जैसे अचार और मुरब्बा तैयार करने की विधियों की जानकारी देकर किसानों को अतिरिक्त आय के अवसरों से अवगत कराया। वहीं डॉ. रघुवीर सिंह मीणा ने गंगानगर क्षेत्र में बांस की खेती की संभावनाओं, ड्रिप सिंचाई के उपयोग और अंतरफसल प्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सैम ग्रस्त क्षेत्रों में भी बांस की खेती एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी द्वारा जैविक फार्म पर बांस के 100 पौधे लगाने के लिए प्रदान किए गए, जिससे किसानों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। किसानों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में बांस की खेती अपनाने में रुचि दिखाई।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित