झांसीः झांसी महानगर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आ रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्युत विभाग के दावे फेल साबित हो रहे हैं और शहरवासियों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों झोकन बाग, गढ़िया फाटक, तलैया, इंदरपुर कॉलोनी, दीनदयाल नगर, नरिया बाजार और दतिया गेट में नियमित रूप से बिजली कटौती हो रही है। खास बात यह है कि यह कटौती अक्सर रात के समय की जाती है, जब लोगों के आराम का समय होता है। इससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जाने के बाद जब वे पावर हाउस पर फोन करते हैं, तो वहां से कोई जवाब नहीं मिलता। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बिजली विभाग हर साल गर्मी से पहले 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति का दावा करता है और इसके लिए तैयारियों की बात करता है, लेकिन हकीकत में ये दावे हर बार खोखले साबित हो रहे हैं। शहर में कहीं आधे घंटे तो कहीं दो-दो घंटे तक बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने बताया कि झोकन बाग क्षेत्र के फीडर पर मरम्मत कार्य चलने के कारण दो-तीन दिन समस्या आई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य क्षेत्रों की भी जांच कर 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बावजूद, वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि पूरे शहर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पा रही है। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच बार-बार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को स्थिर और नियमित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
2026-06-19
Madhya Pradesh: सड़क हादसे में PWD अधिकारी की मौत, परिवार को लेने जा रहे थे धार
2026-06-19
2026-06-19
आईआईटी बीएचयू में चयनित हुए सार्थक गुप्ता, गहोई समाज और झांसी का बढ़ाया मान
2026-06-19
झांसी रेलवे स्टेशन पर बनेगा अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
2026-06-19
झाँसी में ‘ऑपरेशन जागृति’ शुरू, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान
2026-06-19
Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, छेड़खानी का विरोध बना मौत की वजह
2026-06-19
केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु, 12.70 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन
2026-06-19
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, 24 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी
2026-06-19
सोनभद्र में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान तेज, सावधानी बरतने की अपील
2026-06-19
Mowgli Girl Death: भारत की 'मोगली गर्ल' की मौत का रहस्य, जानें किस बीमारी ने ली जान?
2026-06-19
दो दिवसीय झांसी दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
पश्चिम बंगाल में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
2026-06-19