सोनभद्र/डालाः सोनभद्र जिले के डाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वैष्णो मंदिर के पास करीब 3:30 बजे एक बाइक और क्रेन की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डाला से चोपन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही उनकी बाइक वैष्णो मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में आनंद पुत्र शंभू, निवासी पनारी टोला करी थाना ओबरा, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सहायता पहुंचाई। वहीं, हादसे में घायल मनीष पुत्र मंगरु निवासी गुरमा थाना चोपन और महेंद्र पुत्र होलसा निवासी पनारी टोला करी थाना ओबरा को गंभीर हालत में तत्काल चोपन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल क्रेन को भी जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह