श्रीगंगानगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित, किया गया जागरूक

खबर सार :-
अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। जिसका संचालन डॉ. एस.एस. तांतिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

श्रीगंगानगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित, किया गया जागरूक
खबर विस्तार : -

श्रीगंगानगरः अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए हेल्थ अवेयरनेस शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर तपोवन ट्रस्ट द्वारा मिर्जेवाला स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह तथा डॉ. एस.एस. टांटिया चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ख्यालीवाला स्थित शकुन्तला सदन वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वृद्धों के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

 वरिष्ठ नागरिकों के नेत्रों की हुई जांच

शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विरेन्द्रपाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। डॉ. दीपक गर्ग (मेडिसन), मॉ. माया शर्मा (नेत्ररोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप शर्मा (मनोरोग विशेषज्ञ) और श्याम (नेत्र सहायक) ने आवासीय वृद्धों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मिर्जेवाला स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में कुल 25 आवासीयों की नेत्र रोग, 7 की सामान्य मेडिसन और 10 की मनोरोग जांच की गई। इसके अलावा, 3 स्टाफ सदस्यों की भी चिकित्सक जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया गया। वहीं, ख्यालीवाला स्थित शकुन्तला सदन वृद्धाश्रम में 25 वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र रोग, मेडिसन और मनोरोग संबंधित परीक्षण किए गए।

नियमित जांच का बताया महत्व

उप निदेशक विरेन्द्रपाल ने बताया कि इस प्रकार के हेल्थ अवेयरनेस कैंप न केवल वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार में मददगार हैं, बल्कि उन्हें समय पर उचित उपचार और परामर्श भी प्रदान करते हैं। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने वृद्धों को जीवनशैली में सुधार, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृद्धों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाए रखना तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था। कार्यक्रम में शामिल सभी चिकित्सकों और स्टाफ को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को भी जागरूक किया गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

वृद्धों ने लिया उत्साह पूर्व भाग

हेल्थ अवेयरनेस कैंप ने वृद्धों में उत्साह और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और ट्रस्ट दोनों ने यह सुनिश्चित किया कि शिविर में सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत ध्यान और चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो। इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो सके।


 

अन्य प्रमुख खबरें