शाहजहांपुरः आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में तिलहर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जहां समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम शहर के राजीव भवन टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सदस्यता प्रभारी महासचिव गौरव त्रिपाठी ने साद उल्ला खान और उनके साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें पट्टिका पहनाई। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और युवाओं का बढ़ता रुझान इस बात का स्पष्ट संकेत है।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं अशफाक उल्ला खां ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और पार्टी विकास एवं सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष रफी उल हसन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सईद अंसारी सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन फुरकान अहमद कुरैशी द्वारा किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें