शाहजहांपुरः यूजीसी से जुड़े एक प्रकरण को लेकर हाल के दिनों में सुर्खियों में आए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मंगलवार को शाहजहांपुर में भव्य स्वागत किया गया। वह बीसलपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान गवर्नमेंट कॉलेज तिराहा पर युवा अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सवर्ण समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर बड़ा त्याग किया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता से जुड़ा हुआ है, जिसे वह अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी को संगठित होकर संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान के अंतर्गत रहकर किया गया संघर्ष ही स्थायी और प्रभावी होता है। युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं के हाथ में है और उन्हें सामाजिक मुद्दों पर जागरूक रहना होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, पंडित कुशाग्र मिश्रा, सोनू अवस्थी, प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, शोभित मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता एवं समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के विचारों की सराहना की। स्वागत के बाद अलंकार अग्निहोत्री बीसलपुर के लिए रवाना हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित