शाहजहांपुरः शाहजहांपुर के नगर पंचायत बंडा में अवैध प्लाटिंग का नया मामला सामने आया है। पत्रकार रोहित ने आरोप लगाया कि दबंग ने उनकी जमीन पर बिना नाप के जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। रोहित ने बताया कि उन्होंने निर्माण रोकने और राजस्व विभाग से जमीन की नाप कराने की गुजारिश की, लेकिन दबंग इसे मानने के लिए तैयार नहीं थे।
रोहित ने कहा, "मैं तहरीर लेकर थाना पहुंचा, लेकिन दबंग ने पहले ही थाना प्रभारी को फोन कर मुझ पर वसूली मांगने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने राजस्व टीम आने का इंतजार करने को कहा, जबकि राजस्व वाले इसे पुलिस का मामला बता रहे हैं। मैंने एसडीएम पुवायां, तहसीलदार और डीएम शाहजहांपुर तक शिकायत की, लेकिन निर्माण नहीं रुका। डर है कि मुझ पर झूठा केस दर्ज हो सकता है। मेरा बस इतना कहना है कि पहले नाप कराओ, फिर निर्माण कराओ।"
स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भू-माफियाओं के हौसले और बढ़ेंगे। इस मामले पर एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल ने बताया कि शिकायत के बाद निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है और नाप हो जाने के बाद ही निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है ताकि आम लोगों की जमीन सुरक्षित रहे और कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले।
मामले ने एक बार फिर शाहजहांपुर में भू-माफियाओं की बढ़ती ताकत और आम नागरिकों की सुरक्षा की जरूरत पर सवाल खड़ा किया है। प्रशासन की सतर्कता ही ऐसे मामलों में समाधान सुनिश्चित कर सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख