Rampur News: उत्तर प्रदेश की आपातकालीन सेवा प्रणाली UP112 में जनपद रामपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली ये अपने जिले का नाम रौशन किया। UP112 Performance Dashboard पोर्टल द्वारा जारी जनवरी 2026 की रैंकिंग में रामपुर ने 94.34 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल रामपुर पुलिस के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दर्शाती है कि आपातकालीन सेवाओं के क्षेत्र में जनपद लगातार उच्च मानक स्थापित कर रहा है।
रामपुर जनपद की UP112 परियोजना ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार 17वीं बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व भी जनपद ने निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सितम्बर 2024 से दिसम्बर 2024 तक और उसके बाद जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक और अब जनवरी 2026 में पहला स्थान पाकर पिछले 17 महीनों से नम्बर एक की पोजीशन कायम रखी है। यह निरंतरता रामपुर UP112 टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और प्रभावी रणनीति को दर्शाती है।
UP112 Performance Dashboard का रैंकिंग सिस्टम कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर जिलों का मूल्यांकन करता है, जिनमें प्रमुख हैं-
इन सभी बिंदुओं पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते रामपुर ने 94.34 अंकों के साथ पहला स्थान सुनिश्चित किया।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी UP112 के कुशल नेतृत्व में संभव हो पाई है। इसके साथ ही, मैदान में कार्यरत प्रत्येक पीआरवी कर्मी, कॉल टेकर्स और तकनीकी स्टाफ की मेहनत इस उपलब्धि की मजबूत नींव है। रामपुर के प्रथम स्थान पर आने पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने UP112 टीम को बधाई देते हुए कहा- “यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इसी प्रकार लगन के साथ कार्य करते रहें और जनता की सेवा में उत्कृष्टता बनाए रखें।” रामपुर UP112 प्रथम स्थान की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि नेतृत्व स्पष्ट हो और टीम समर्पित, तो आपातकालीन सेवाओं में भी उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित किए जा सकते हैं। जनता की सुरक्षा और त्वरित सहायता के क्षेत्र में रामपुर आज पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित