रामपुरः रामपुर पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने किया, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे। रैली की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर से हुई और मोरी गेट तक इसका आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
इस आयोजन में आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक थी। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान समाज को यह संदेश दिया गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक सुरक्षित और प्रगतिशील समाज की नींव है।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाना है। यह अभियान उन्हें न केवल सुरक्षा का एहसास दिलाता है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित करता है। रामपुर पुलिस द्वारा इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
“रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को जागरूक करना और उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। यह पहल महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागरूकता बढ़ती है और एक सशक्त समाज के निर्माण में मदद मिलती है।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह