Noida Airport Inaugurates: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने शनिवार को उद्घाटन किया। ये भारत का ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट न केवल अपनी विशालता बल्कि अपनी अत्याधुनिक तकनीक और पैसेंजर-फ्रेंडली सुविधाओं के लिए भी जाना जाएगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट 'नए भारत' के बदलती तस्वीर का एक सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान और गति प्रदान करेगा। जेवर एयरपोर्ट ग्लोबल कनेक्टिविटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश को विकास की एक नई दिशा में ले जाएगा, जिससे यह राज्य निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगा। पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे ठोस परिणाम सामने आए।
उन्होंने आगे कहा कि नोएडा हवाई अड्डा परियोजना लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार के अवसर पैदा करेगी। योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निवेश की जो अपार संभावनाएं मौजूद हैं, वे अब ठोस प्रस्तावों में बदलने लगी हैं। हाल ही में, आपने स्वयं इसी हवाई अड्डे के बिल्कुल नज़दीक एक सेमीकंडक्टर चिप निर्माण इकाई की आधारशिला रखी है। इसके साथ ही, यहां एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्लस्टर स्थापित करने की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों और आपूर्ति के संबंध में केंद्र सरकार के फैसलों को उल्लेखनीय बताते हुए, उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद कीमतों को नियंत्रण में रखना और भारत के भीतर आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखना एक बड़ी उपलब्धि है। विपक्ष पर तंज कसते हुए, उन्होंने कहा कि जहां पहले प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, वहीं अब यही राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और अपनी एक नई पहचान बना रहा है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का उद्घाटन कर दिया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा करना आसान हो जाएगा, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
-करीब 11,200 करोड़ रुपए की लागत से बने इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र और राज्य सरकार की भी भागीदारी है।
-यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का दूसरा सिविल एयरपोर्ट है और भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।
-इस एयरपोर्ट को मार्च 2026 में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है, जिसमें 'ऑल वेदर ऑपरेशन' की अनुमति दी गई है। इसका मतलब है कि यहां आधुनिक नेविगेशन सिस्टम, रनवे लाइटिंग और एयर ट्रैफिक सिस्टम मौजूद हैं, जिससे कम दृश्यता में भी विमान आसानी से उड़ान भर और उतर सकेंगे।
-एयरपोर्ट की शुरुआती क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की है, जिसे आगे चलकर 7 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है।
-पहले चरण में 3,900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो बड़े विमानों (वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट) को संभाल सकता है। इस रनवे के दोनों सिरों पर आईएलएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे विमान हवा की दिशा के अनुसार किसी भी तरफ से लैंड कर सकते हैं।
-रनवे के साथ आधुनिक लाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे रात और खराब मौसम में भी उड़ान संचालन सुचारू रूप से हो सके।
-इसके अलावा, यह एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जहां इन-हाउस मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा होगी। यहां कार्गो हैंडलिंग की क्षमता भी काफी बड़ी है, जो सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा माल संभाल सकेगी।
-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एनसीआर के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गेटवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे देश और विदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भारत के एविएशन सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
-यह एयरपोर्ट मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और अन्य परिवहन सेवाओं का बेहतर तालमेल होगा, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर नाराजगी
सपा छात्र सभा नगर अध्यक्ष ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का दमन, कई पदाधिकारी रहे मौजूद
श्रीगंगानगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित, किया गया जागरूक
प्रशासन का दावा 'स्टॉक पर्याप्त', पूर्ति विभाग की चुप्पी से गहराया भ्रम: तेल लेने के लिए मची आपाधापी
Sonbhadra: बाइक-क्रेन टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र: ओबरा पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, 1 किलो से अधिक अवैध गांजा और बाइक बरामद
सोनभद्र: शिक्षा जगत को मिली बड़ी सौगात, रामनवमी पर नए बीएसए कार्यालय का भव्य उद्घाटन
भीलवाड़ा में अवैध गैस कारोबार पर प्रशासन का प्रहार: भदालीखेड़ा में बिना अनुमति चल रहा एलपीजी पंप सील