पीलीभीतः शहर के जमनी चौराहा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सर्राफा व्यापारी और उनके पार्टनर पर हमला किया गया। हमलावरों ने पार्टनर का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और नकदी छीनने की भी कोशिश की। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित व्यापारी शिवम रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 7 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे हुई। वह जमनी चौराहा स्थित अपनी दुकान 'दिनेश कुमार रस्तौगी ज्वैलर्स एण्ड बैंकर्स' पर अपने पार्टनर अभिषेक शंखधार के साथ बैठे थे।
इसी दौरान मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी विशाल रस्तोगी अपनी बेटियों नंदनी और किट्टो के साथ दुकान में घुस आया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने दुकान के भीतर ही शिवम और अभिषेक के साथ मारपीट की। विशाल रस्तोगी ने अभिषेक शंखधार का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने अभिषेक से रुपए छीनने की भी कोशिश की।
शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। व्यापारी शिवम रस्तोगी ने बताया कि यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने तहरीर के साथ घटना की वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन