Pappu Yadav Arrest: बिहार की राजनीति में शुक्रवार रात खूब ड्रामा देखने को मिला। यहां पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आधी रात को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर उन पर 1995 में पटना में एक घर पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का आरोप है।
हालांकि गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
बता दें कि शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। देर रात अचानक पप्पू यादव के आवास पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। सादे कपड़ों में अधिकारी, पांच थानों की टीम और घंटों की मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर नारे लगाए। इस बीच, पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि वे उन्हें मारने आए हैं। पप्पू यादव शुक्रवार शाम को ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे।
दरअसल पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पटना में एक घर पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का आरोप है, जहां वह शुरू में किराएदार के तौर पर रहने आए थे। पप्पू यादव ने पहले किराए के घर में अपना ऑफिस खोला और फिर कथित तौर पर उस पर कब्ज़ा कर लिया। मकान मालिक ने इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120B के तहत आपराधिक अपराधों का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन सांसद लगातार गैरहाजिर थे।
कोर्ट ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। वहीं गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनके समर्थक इसे राजनीतिक दबाव का काम बता रहे हैं। इस मामले सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित है और एक NEET छात्र की मौत के मामले में न्याय के लिए उनकी लड़ाई का नतीजा है। सांसद पप्पू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर लिखा, "शाबाश, बिहार पुलिस! हमने NEET स्टूडेंट के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी, और बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया। वे मुझे गिरफ्तार करने मेरे पटना वाले घर आए, लेकिन पप्पू यादव न झुकेगा और न चुप होगा। हम बेईमानों की करतूतों का पर्दाफ़ाश करेंगे। मुझे जेल भेज दो या फांसी दे दो, पप्पू रुकेगा नहीं।"
गौरतलब है कि पप्पू यादव पटना के एक हॉस्टल में छात्र की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन और सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन्होंने संसद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था। उनके समर्थकों का कहना है कि वह लगातार लोगों की नज़र में थे, तो आधी रात को गिरफ्तारी का क्या मतलब था?
अन्य प्रमुख खबरें
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल