रामपुरः सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने तहसील मिलक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा कर जनसुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार कार्यालय, कानूनगो कक्ष, उपजिलाधिकारी न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, कम्प्यूटर कक्ष सहित तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं पत्रावलियों की गहन समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां अलमारियों को खोलकर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों की स्थिति की जांच की गई। जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकांश मामलों का निस्तारण संतोषजनक ढंग से किया गया है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी आरके कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने परवाना रजिस्टर, सीलबंद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुछ रजिस्टरों में कमियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व निरीक्षक महीपाल सिंह को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिलेखों का संधारण नियमानुसार और अद्यतन होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां खतौनी सहित अन्य दस्तावेजों के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कम्प्यूटरीकृत खतौनी प्राप्त करने आए ग्रामवासियों से भी संवाद कर शुल्क राशि और प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सेवाएं पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।
अंत में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मिलक को निर्देशित किया कि खतौनी कक्ष को ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों सहित सभी नागरिकों को खतौनी की प्रतिलिपि आसानी से प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कानून व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल