मुजफ्फरनगरः जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत थाना रतनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 20.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थानाप्रभारी रतनपुरी राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना रतनपुरी पुलिस ग्राम सठेड़ी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बडसू की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल मोड़कर रजवाहे की पटरी की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और सठेड़ी रजवाहे की पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान पुत्र अलीहसन, निवासी ग्राम चन्दसीना, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना रतनपुरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। नशे के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
2026-06-19
सऊदी अरब से लौटते ही एयरपोर्ट पर दबोचा गया आरोपी, 5 साल से था फरार
2026-06-19
Madhya Pradesh: सड़क हादसे में PWD अधिकारी की मौत, परिवार को लेने जा रहे थे धार
2026-06-19
2026-06-19
आईआईटी बीएचयू में चयनित हुए सार्थक गुप्ता, गहोई समाज और झांसी का बढ़ाया मान
2026-06-19
झांसी रेलवे स्टेशन पर बनेगा अत्याधुनिक होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
2026-06-19
झाँसी में ‘ऑपरेशन जागृति’ शुरू, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान
2026-06-19
Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, छेड़खानी का विरोध बना मौत की वजह
2026-06-19
केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु, 12.70 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन
2026-06-19
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, 24 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी
2026-06-19
सोनभद्र में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान तेज, सावधानी बरतने की अपील
2026-06-19
Mowgli Girl Death: भारत की 'मोगली गर्ल' की मौत का रहस्य, जानें किस बीमारी ने ली जान?
2026-06-19
दो दिवसीय झांसी दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19