Muzaffarnagar Bonded Labour Case: मुजफ्फरनगर में इंसानियत शर्मसार, नमक व चोकर की रोटी और बेल्ट की मार, मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों की दर्दनाक दास्तान
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 बंधुआ मजदूरों को करीब डेढ़ साल तक यातनाएं दी गई और उन्हें भूखा रखा गया।
खबर विस्तार : -
Muzaffarnagar Bonded Labour Case: मुजफ्फरनगर के एक दोना फैक्ट्री से ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया है। यहां एक दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूरों को पुलिस ने आजाद किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब डेढ़ साल तक जानवरों की तरह रखा गया। उन्हे तरह-तरह की यातनाएं दी गईं और कई दिनों तक भूखा रखा गया। फैक्ट्री के एक मजदूर ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा।
Muzaffarnagar Bonded Labour Case: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों को डेढ़ साल तक कराई बंधुआ मजदूरी, शरीर पर बरसाए कोड़े
दोना फैक्ट्री के बंधुआ मजदूर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि दिमाग में घर लौटने और अपने स्वजनों से मिलने का ख्याल रहता था, लेकिन हमें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था। सुपरवाइजर हर समय जल्लाद बनकर खड़ा रहता था। जब तक फैक्ट्री मे बिजली रहती थी, तब तक काम कराया जाता था। रोज खाना नहीं दिया जाता था, लेकिन यातना और कोड़े रोज दिए जाते थे। मजदूर ने आगे बताया कि सुपरवाइजर शिवा त्यागी और मुख्य आरोपी अंकित बालियान उन पर हथौड़े से वार करते थे। पेचकस से कमर और हाथ को ककड़ी, खीरे की तरह चीर देते थे। यह घटना तब सामने आई जब एक श्रमिक विक्रम कुमार चुपके से दीवार फांदकर पुलिस तक पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी की टीम ने तितावी के गांव मांडी में किसान सरकार हाउस दोना फैक्ट्री पर छापा मारकर मजदूरों को मुक्त कराया।
Muzaffarnagar Bonded Labour Case: श्रमिकों का शरीर मात्र हड्डियों का ढांचा बनकर रह गया था
पुलिस ने श्रमिकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कोई डेढ़ साल से तो कोई एक साल से बंधक बना हुआ था। आरोपी खाना देने से पहले उन्हें रोजाना मारते थे। पुलिस ने बताया कि यातना देकर कमरे में बंद कर देते थे। श्रमिकों का शरीर देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे शरीर का मांस सूख गया हो और हड्डियों का ढांचा सांस ले रहा हो। इन्हें मुक्त कराने के बाद पुलिस ने इनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था की। श्रमिकों में से एक शिवम कुमार ने बताया कि सात महीने पहले वह दिल्ली गया था, जहां उसका सामान चोरी हो गया। वहां उसे फैक्ट्री का मालिक अंकित बलियान मिला, जो उसे काम का लालच देकर अपने साथ मुजफ्फरनगर ले आया। जहां उसे बंधक बनाकर रोज डराया धमकाया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
Muzaffarnagar Bonded Labour Case: मजदूरों ने सुनाई आपबीती-खाने में नमक और चोकर की रोटी मिलती थी
इसके साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले रामू ने बताया कि छह महीने पहले काम देने के बहाने अंकित बलियान उसे अपने फैक्ट्री में लाया। वहां पहले से काम कर रहे मजदूरों की दुर्दशा देख उसने काम से मना किया तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके साथ ही उसके पहचान की सारी चीजें जला दी गई। काम से मना करने पर उसे बेल्ट से पीटते थे। हथौड़े से मारकर एक साथी के नाखून तोड़ दिए। खाने में रोज चोकर की रोटी देते थे। रोटी के साथ केवल नमक व लाल मिर्च देते थे। ऐसे ही आगरा के रहने वाले सोनू चौहान ने बताया कि दिल्ली में काम की तलाश के दौरान अंकित बलियान मिला। उसे 12 हजार का लालच देकर साथ लाया और फैक्ट्री में लाकर बंधुआ मजदूरी करवाता था। जब तक फैक्ट्री की लाइट जलती रहती तब तक काम करवाता था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, केरल जा रहे मजदूरों की जीप बेकाबू होकर घर में घुसी, तीन की मौत
2026-06-26
-
गया जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, लापरवाही और कैदियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
2026-06-26
-
आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, DRI की टीम ने किया दुर्लभ जीवों का रेस्क्यू
2026-06-26
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ 'स्माइल केंद्र', कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का होगा निशुल्क इलाज
2026-06-26
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद शाहजहांपुर में प्रशासन सख्त, दो रेस्टोरेंट सील
2026-06-26
-
रामगढ़-बोकारो हाईवे पर भीषण हादसा, वैन-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
2026-06-26
-
शाहपुरा में 1008 पार्श्वनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा हुई विराजमान, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-26
-
दोस्ती शर्मसारः आपसी विवाद में युवक पर दोस्तों ने चलाई गोलियां, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे
2026-06-26
-
आगरा में सीबीआई का बड़ा एक्शन: पीएनबी ब्रांच मैनेजर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26