Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाने-माने गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' (Farsa Wale Baba) की शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए। हजारों लोग मथुरा के छाता कस्बे में सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-19) को जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। बाबा की मौत से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आरोप है कि गो-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गौरक्षक चंद्रशेखर जिन्हें "फरसा वाले बाबा" के नाम से जाना जाता है की कथित गो-तस्करों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवन पुलिस चौकी के पास, नविपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाबा अपनी बाइक से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें कथित तौर पर तस्करी की जा रही गायें भरी थीं।
कोसीकलां थाना क्षेत्र के नविपुर गांव के पास जब बाबा की गाड़ी ट्रक के करीब पहुंची, तो आरोप है कि तस्करों ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार सुबह स्थानीय लोग और गौरक्षक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छाता नेशनल हाईवे (NH-19)पर जमा हो गए, जिसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने प्रयास किया। साथ ही गौरक्षक बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इस मामले में मथुरा पुलिस का कहना है कि, 'फरसा वाले बाबा' आधी रात के करीब गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह लगभग 4:00 बजे, उन्होंने जिस गाड़ी को रोका था, उस पर नागालैंड का रजिस्ट्रेशन नंबर था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दिखाई देना) बहुत कम थी, तभी अचानक राजस्थान रजिस्ट्रेशन वाला एक ट्रक आया और फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। यह घटना हत्या नहीं, बल्कि एक दुर्घटना है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है; उसे भी चोटें आई हैं। SSP श्लोक कुमार ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
राजस्थान दिवस के तहत प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बांस की खेती के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, अतिरिक्त आय के बताए तरीके
विद्यार्थियों के विकास के लिए आयोजित हुई विशेष कार्यशाला, दी गईं कई जानकारियां
सरायरासी में रामकथा महोत्सव के प्रथम दिन पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री, हुआ भव्य स्वागत
पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अपराधियों को दबोचा
Ayodhya: शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, ईद की तैयारियों का उत्साह
अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, नेटवर्क ध्वस्त
ओबरा में छापेमारी से मचा हड़कंप, 32 सिलेंडर जब्त
संचारी रोगों पर सख्ती: डीएम ने दिया सफाई, फॉगिंग और आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश
गणगौर महोत्सव पर निकलेगी माता की ऐतिहासिक सवारी, जोरों पर तैयारियां
झांसी: अब घर में नहीं रख सकेंगे दो गैस कनेक्शन, PNG लगते ही वापस करना होगा LPG सिलेंडर