Dewas factory blast news:गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां देवास जिले के एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं इसमें 23 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। फिलहाल सभी घायलों को नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की हालत नाजुक हैं उन्हें इंदौर के लिए भेजा गया है।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में आज सुबह हुए पटाखा फैक्ट्री में धमाके ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे लोग काफी बुरी तरह झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गवां दी हैं और करीब 23 लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है। यह धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट होते ही कर्मचारी वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। धमाके की आवाज से आस-पास के लोग इक्कठा हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु कर दिया और आनन-फानन में घायलों को तुरंत एंबुलेंस और तत्काल उपस्थित वाहनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक इसमें तीन लोगों की जाने जा चुकी हैं और घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद कंपनी परिसर से धुंआ उठता दिखाई दिया और धमाका इतना तेज था कि आसपास के इमारत हिल गईं। राहत बचाव टीम ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरु कर दिया। फिलहाल प्रशासन की तरफ से अभी तक कंपनी का नाम और धमाके के कारण को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
अभी प्रशासन की तरफ से पूरे क्षेत्र को घेरकर हादसे के कारणों का पता लगा रही है और कंपनी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है। फिलहाल अधिकारियों के मुताबिक जांच होने पर हादसे का स्पष्ट कारण और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 में इंडियन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97 प्रतिशत रहा रिजल्ट
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
रलायता की रात्रि चैपाल में गूंजे विकास और राजनीति के मुद्दे, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं
UP Weather: यूपी में जानलेवा मौसम, आंधी-बारिश से हुई तबाही में करीब 100 लोगों की गई जान
चोटिला-राजकोट हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 4 यात्री जिंदा जले
UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत
सीएम योगी ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस