यार्ड री-मॉडलिंग के चलते दो विशेष ट्रेनों का बदला मार्ग, अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल की अवधि भी बढ़ी

खबर सार :-

लखनऊ स्टेशन पर चल रहे नवीनीकरण और मरम्मत कार्य के चलते दो विशेष ट्रेनों का रूट बदल गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
यार्ड री-मॉडलिंग के चलते दो विशेष ट्रेनों का बदला मार्ग, अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल की अवधि भी बढ़ी

खबर विस्तार : -

झांसीः रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के तहत लखनऊ स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग और यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इसके साथ ही अहमदाबाद–दरभंगा–अहमदाबाद विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।

किस-किस दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09065/09066 सूरत–छपरा–सूरत विशेष अब अपने निर्धारित कानपुर और लखनऊ मार्ग के बजाय वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी सिटी और बलिया होकर संचालित होगी। यह विशेष ट्रेन 7, 14, 21 और 28 जुलाई 2026 को सूरत से तथा 8, 15, 22 और 29 जुलाई 2026 को छपरा से रवाना होगी।

इसी प्रकार 09465/09466 अहमदाबाद–दरभंगा–अहमदाबाद विशेष का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, बलिया, आरा और छपरा के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस अवधि में ट्रेन कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और शाहगंज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बलिया, आरा और छपरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों से की अपील

रेलवे ने अहमदाबाद–दरभंगा विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है। 09465 अहमदाबाद–दरभंगा विशेष अब 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई 2026 को संचालित होगी, जबकि 09466 दरभंगा–अहमदाबाद विशेष 6, 13, 20, 27 जुलाई तथा 3 अगस्त 2026 को चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय, परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ेंः-Monsoon 2026: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बड़वानी और खंडवा में रेड अलर्ट
 

अन्य प्रमुख खबरें