बुलंदशहरः डिबाई क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिबाई दोराहा स्थित यूपी-13 होटल में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह का उद्देश्य पत्रकारों के योगदान को सम्मान देना और उनके साथ संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने डिबाई क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल, डायरी, पेन एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदार पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज को दिशा देने में मीडिया का योगदान अतुलनीय है।
खुशबू सिंह ने कहा कि समाज सेवा करना उनका कर्तव्य है और वे सदैव जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगी। उन्होंने डिबाई क्षेत्र की जनता और पत्रकारों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक मजबूत होती है। इस अवसर पर पत्रकारों के लिए विशेष प्रतिभोज (लंच) की भी व्यवस्था की गई थी। पत्रकारों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करते हुए खुशबू सिंह भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “आज मुझे क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों के साथ बैठकर भोजन करने का सौभाग्य मिला है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं उन लोगों के बीच हूं जो समाज की बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते हैं और सच को सामने लाने का साहस रखते हैं।”
समारोह के अंत में सभी पत्रकारों ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक संवाद व सहयोग की अपेक्षा जताई। यह कार्यक्रम पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह