झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के खिलाफ पुलिस ने गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। सूतीमिल निवासी महेश कश्यप के साथ-साथ एक महिला और तीन अन्य लोगों को भी इस मामले में नामजद किया गया है। मामला जमीन विवाद, रंगदारी और जान से मारने की धमकी से जुड़ा बताया जा रहा है।
नई दिल्ली की रहने वाली डॉ. स्मिता पांडेय ने सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2014-15 के दौरान झांसी के नयागांव क्षेत्र में दो प्लॉट खरीदे थे। यह जमीन उन्होंने उन्नाव गेट निवासी कलावती उर्फ कुसुम देवी से खरीदी थी, जिन्होंने उस वक्त जमीन को पूरी तरह विवाद मुक्त बताया था।
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने वहां निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया, तो सपा नेता महेश कश्यप और रमेश रायकवार ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और जमीन पर कोर्ट का स्टे (स्थगन आदेश) होने का दावा किया। इसके बाद करीब 10 वर्षों तक डॉ. पांडेय स्टे हटने का इंतजार करती रहीं।
डॉ. पांडेय ने अपनी शिकायत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हाल ही में सूचना मिली कि स्टे हट चुका है, लेकिन जमीन की मूल विक्रेता कलावती अब उसी प्लॉट पर जेसीबी चलवा रही हैं। महिला डॉक्टर का दावा है कि महेश कश्यप और उनके सहयोगियों ने मिलकर एक गहरी साजिश रची। आरोप है कि कलावती और उनके बेटों ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने प्लॉट पर पहुंचीं, तो महेश कश्यप ने उन्हें असलहा (तमंचा) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलावती, महेश कश्यप, अर्जुन प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति और रमेश रायकवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरी ओर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "मैं उस महिला को जानता तक नहीं हूँ। शायद होर्डिंग्स या सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीर देखकर उन्होंने मेरा नाम लिया है। मेरी उनसे कभी मुलाकात तक नहीं हुई।"
कश्यप ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने पूर्व की एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि पहले भी इसी तरह के आरोपों की जांच अधिकारियों द्वारा की गई थी, जिसमें वह बेगुनाह साबित हुए थे। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
PM मोदी की अपील का असर: सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला, बस में सफर करेंगे राज्यपाल
Prateek Yadav Death: सवालों के घेरे में प्रतीक यादव की मौत ? अखिलेश यादव के बयान से मिल रहे ये संकेत
Prateek Yadav Death : मुलायम के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल