डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
खबर सार :-
झाँसी सिटी कोतवाली क्षेत्र के सर्राफ़ा बाज़ार इलाके में, एक सर्राफ़ा व्यापारी कई अन्य व्यापारियों से 1.5 किलोग्राम सोना इकट्ठा करने के बाद उसे लेकर फ़रार हो गया। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
खबर विस्तार : -
झांसीः झांसी में सर्राफा व्यापारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब एक कारोबारी पर करीब डेढ़ किलो सोना लेकर फरार होने का आरोप लगा। मामले को लेकर सर्राफा व्यापारी व्यापार मंडल के नेता उदय सोनी के नेतृत्व में व्यापारी 12 मई को शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
दुकानों से लेकर करता था फुटकर बिक्री
व्यापारियों के अनुसार मोहल्ला गणेश मढ़िया निवासी कुलदीप सोनी उर्फ दीपू सोनी सर्राफा बाजार में दुकान लेकर आभूषणों का कारोबार करता था। वह विभिन्न दुकानों से सोने-चांदी के आभूषण लेकर गांव और देहात क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करता था तथा समय-समय पर व्यापारियों को भुगतान भी करता रहता था। इसी कारण बाजार में उसकी अच्छी साख बन गई थी और व्यापारी उसे भरोसे के आधार पर माल उधार देने लगे थे।
व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुलदीप सोनी बाजार में दिखाई नहीं दिया। जब व्यापारी उसके घर पहुंचे तो मकान पर ताला लगा मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद व्यापारियों को शक हुआ कि वह माल लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि कुलदीप करीब डेढ़ किलो सोना लेकर गायब हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप सोनी मूल रूप से गुरसराय का निवासी है और करीब पांच से छह वर्ष पहले झांसी आकर बस गया था। शुरुआत में वह चांदी के आभूषण बनाकर बेचने का कार्य करता था, लेकिन बाद में उसने सर्राफा बाजार में दुकान लेकर कारोबार बढ़ाया और गांव-देहात में ज्वैलरी बिक्री का नेटवर्क तैयार कर लिया।
उधार के दबाव में था आरोपी
बताया जा रहा है कि समय पर भुगतान करने और व्यवहार अच्छा होने के कारण उसने कई व्यापारियों का विश्वास जीत लिया था। धीरे-धीरे उसे बड़ी मात्रा में उधार ज्वैलरी मिलने लगी। हालांकि सूत्रों के अनुसार जिन ग्रामीण क्षेत्रों में उसने ज्वैलरी बेची, वहां से भुगतान समय पर नहीं मिल पाया, जबकि दूसरी ओर व्यापारी लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। इसी आर्थिक दबाव के चलते वह परेशान रहने लगा था।
सूत्रों का यह भी कहना है कि भुगतान को लेकर एक व्यापारी के साथ उसका विवाद और हाथापाई तक की स्थिति बन गई थी। इसके बाद कुलदीप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अचानक लापता हो गया।
मामले को गंभीर मानते हुए व्यापारियों ने पुलिस से आरोपी की जल्द तलाश कर माल बरामद करने की मांग की है। वहीं व्यापारियों द्वारा कुलदीप सोनी को भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, केरल जा रहे मजदूरों की जीप बेकाबू होकर घर में घुसी, तीन की मौत
2026-06-26
-
गया जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, लापरवाही और कैदियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
2026-06-26
-
आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, DRI की टीम ने किया दुर्लभ जीवों का रेस्क्यू
2026-06-26
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ 'स्माइल केंद्र', कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का होगा निशुल्क इलाज
2026-06-26
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद शाहजहांपुर में प्रशासन सख्त, दो रेस्टोरेंट सील
2026-06-26
-
रामगढ़-बोकारो हाईवे पर भीषण हादसा, वैन-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
2026-06-26
-
शाहपुरा में 1008 पार्श्वनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा हुई विराजमान, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-26
-
दोस्ती शर्मसारः आपसी विवाद में युवक पर दोस्तों ने चलाई गोलियां, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे
2026-06-26
-
आगरा में सीबीआई का बड़ा एक्शन: पीएनबी ब्रांच मैनेजर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
2026-06-26
-
2026-06-26