Jaspal Rana Death Reason: जसपाल राणा को आया था साइलेंट हार्ट अटैक, लक्षणों का नहीं चला पता; डॉक्टरों ने बताया मौत का कारण

खबर सार :-
देश के सुप्रसिद्ध पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में 12 जून को निधन हो गया। उनके निधन का कारण अब सामने आया है।
Jaspal Rana Death Reason: जसपाल राणा को आया था साइलेंट हार्ट अटैक, लक्षणों का नहीं चला पता; डॉक्टरों ने बताया मौत का कारण
खबर विस्तार : -

Jaspal Rana Death Reason: जसपाल राणा एक बेहतरीन एथलीट थे, जिन्होंने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर जैसे युवा निशानेबाज को प्रशिक्षित भी किया। उनके खेल में शानदार योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार,पद्म श्री पुरस्कार द्रोणाचार्य जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देश ने एक बेहतरीन कोच को खो दिया है। जर्मनी से लौटते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉ बलबीर ने अब उनके मौत के कारणों का खुलासा किया है। 

Jaspal Rana Death Reason: भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन

भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन 49 वर्ष की आयु में 12 जून 2026 को हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय उड़ान भरते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के कार्डियक विभाग के ग्रुप चेयरमैन डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि जसपाल राणा को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था, लेकिन उस समय वो यात्रा कर रहे थे। उसी दिन से उनकी छाती में दर्द था, लेकिन वो अस्पताल नहीं गए। उन्होंनें आगे बताया कि ऐसा हो सकता था कि शुरुआती लक्षणों को मामूली दर्द समझकर इस पर ध्यान न दिया गया हो। 

Jaspal Rana Death Reason: हार्ट की एक आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक

भारत पहुंचने पर जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया। उस समय उनकी हालत काफी गंभीर थी। जांच में पता चला कि उनके हार्ट की एक आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी थी। इस कारण उनको हार्ट अटैक आया था। उनके हार्ट का एक हिस्सा कमजोर हो चुका था। उसकी पंपिंग क्षमता धीमी पड़ गई थी। इस वजह से हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ गया। डॉ बलबीर के मुताबिक इस तरह की समस्याओं में अगर देरी की जाती है तो इससे हार्ट फेल होने और कार्डियक अरेस्ट आने का डर रहता है। इसमें नसें कमजोर हो जाती हैं और हार्ट वॉल के फटने का रिस्क रहता है। 

Jaspal Rana Death Reason:  छाती में तेज दर्द को न करें इग्नोर

डॉ बलबीर के मुताबिक नाजुक स्थिति होने के बाद भी बेहतर इलाज से हालात पर काबू पा लिया गया था। उनकी हालत काफी हद तक सुधर चुकी थी। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन रात में सोते वक्त अचानक उनका कार्डियक रप्चर हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। डॉ ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लक्षणों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर किसी को छाती में तेज दर्द हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही सांस फूलना और बाएं हाथ में दर्द होने जो छाती तक जा रही हो। अगर इस तरह की दिक्कत हो तो लापरवाही बिल्कुल न करें।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, दी भावुक श्रद्धांजलि

अन्य प्रमुख खबरें