लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान शनिवार को अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की कहानियों का गवाह बना। अवसर था 'अंतरराष्ट्रीय वन दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित 'अरण्य समागम' का, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेंदुए जैसे खूंखार जानवर के हमले से खुद को और दूसरों को बचाने वाले नन्हे नायकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका साहस न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह समाज को संकट के समय धैर्य और सूझ-बूझ के साथ कार्य करने का संदेश भी देता है।
समारोह में आकर्षण का केंद्र बहराइच का 10 वर्षीय बालक अच्छेलाल रहा। घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब अच्छेलाल अपने पिता के साथ साइकिल से खेत से लौट रहा था। गन्ने के खेतों के बीच से अचानक एक तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय, इस छोटे से बच्चे ने तेंदुए का डटकर मुकाबला किया। अच्छेलाल की वीरता देख तेंदुआ भी हतोत्साहित हो गया और उसे भागना पड़ा। सीएम योगी ने अच्छेलाल की पीठ थपथपाते हुए उसे सम्मानित किया।
प्रयागराज की 18 वर्षीय तनु सिंह ने भी अपनी बहादुरी से सबको चकित कर दिया। 8 जनवरी 2026 को झूंसी क्षेत्र के छिवैया गाँव में जब एक तेंदुआ घर के भीतर घुस आया, तब तनु ने गजब की मानसिक दृढ़ता दिखाई। उसने न केवल खुद को बचाया, बल्कि घर में मौजूद दो छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया। तनु की इसी बुद्धिमानी के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और तेंदुए को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका।
मुख्यमंत्री ने केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि वन विभाग के उन फ्रंटलाइन वर्कर को भी सम्मानित किया जो वन्यजीव संरक्षण के लिए रात-दिन समर्पित रहते हैं। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:
इसके साथ ही वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण में जुटे सामाजिक संगठनों जैसे 'लोकभारती' के बृजेंद्र पाल सिंह और झाँसी के 'हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान' के सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।
पर्यावरण संरक्षण को आय से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कुशीनगर के ईश्वर चंद और रायबरेली की सुनीता को यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह कदम प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल खेती और वानिकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने वन विभाग द्वारा लगाई गई एक भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे वनाच्छादित क्षेत्र और वन्यजीव प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और वन राज्यमंत्री केपी मलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित