बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा, अमरनाथ तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत, 8 घायल
खबर सार :-
बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही ट्रैवलर वैन एक ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतना जोरदार था कि 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं।
खबर विस्तार : -
बठिंडा: बुधवार सुबह पंजाब के बठिंडा जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे चार तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां राजस्थान से तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। तीर्थयात्री 'ट्रैवलर' वैन में यात्रा कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के कारण हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रैवलर वैन में सवार थे 11-12 लोग
सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने कहा, "हमें आज अपने कंट्रोल रूम में बठिंडा में जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक हादसे की सूचना मिली। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रैवलर वैन एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे; चार की मौके पर ही मौत हो गई और सात-आठ अन्य घायल हो गए।" उन्होंने आगे बताया कि तीन शव सिविल अस्पताल भेजे गए, जबकि एक व्यक्ति का शव एम्स बठिंडा भेजा गया। अन्य घायल यात्रियों का इलाज एम्स में चल रहा है। संदीप सिंह के अनुसार, यह समूह हरमंदिर साहिब के दर्शन के बाद अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था।
राजस्थान के रहने वाले थे मृतक
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे सहारा जन सेवा संस्था के कर्मचारी तीन लोगों के शव लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाईवे पर हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों को एम्स बठिंडा ले जाया गया। डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज़ों की जांच करने पर पता चला कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP PCS Promotion: योगी सरकार ने की प्रमोशन की बौछार, यूपी में 29 PCS अफसर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट
2026-07-01
-
हिमाचल में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा, 46 सड़कों पर यातायात ठप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
कर्नाटकः मंगलुरु में आफत बनकर आई बारिश, मकान पर मलबा गिरने से 2 बच्चियों समेत 3 की मौत
2026-07-01
-
तमिलनाडु के खेतों में लहलहा रही अरब के खजूर की फसल, आधुनिक तकनीक से किसान लिख रहे सफलता की नई कहानी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
एक सप्ताह की मोहलत, फिर दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! बहुजन अधिकार सेना ने प्रशासन को दी अंतिम चेतावनी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
यूपी बना दुनिया की पहली पसंद: Lucknow University में विदेशी छात्रों की भारी भीड़
2026-06-30
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों का हुआ खुलासा
2026-06-30