UP PCS Promotion: योगी सरकार ने की प्रमोशन की बौछार, यूपी में 29 PCS अफसर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट

खबर सार :-

UP PCS Promotion IAS: उत्तर प्रदेश में 29 सीनियर PCS अधिकारियों को IAS कैडर में प्रमोट किया गया है। 10 जून को हुई DPC के बाद, नियुक्ति विभाग ने मंगलवार रात प्रमोशन के आदेश जारी किए; नई पोस्टिंग की जानकारी जल्द ही मिलेगी।
UP PCS Promotion: योगी सरकार ने की प्रमोशन की बौछार, यूपी में 29 PCS अफसर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट

खबर विस्तार : -

UP PCS Promotion: उत्तर प्रदेश में 29 पीसीएस अधिकारियों की किस्मत चमक गई है; उन्हें आईएएस (IAS) कैडर में प्रमोट किया गया है। प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। PCS से IAS में प्रमोशन के लिए 10 जून को दिल्ली में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT)  भारत सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। प्रमोट होने वाले अधिकारी 2010 से 2012 बैच के हैं। 2025 की सिलेक्शन लिस्ट के तहत, इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है और उन्हें तुरंत अपनी नई ज़िम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है।

UP PCS Promotion: विकास प्राधिकरणों के कई सचिवों का प्रमोशन

प्रमोशन लिस्ट में गोरखपुर, लखनऊ और मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी के सेक्रेटरी, मिर्ज़ापुर के एडिशनल कमिश्नर और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर रहे कई अधिकारी शामिल हैं। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में तैनात अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला है। डिप्टी चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को प्रमोट किया गया है, और लिस्ट में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के ऑफिस में तैनात ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी शामिल हैं। इसके अलावा हर्ष देव पांडे (कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन, UPPSC) और पूनम निगम (डिप्टी सेक्रेटरी, UPPSC) को भी IAS कैडर में प्रमोट किया गया है।

IAS में प्रमोट होने वाले अधिकारी

IAS में प्रमोट होने वाले अधिकारियों में डॉ. विश्राम, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार,पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडे, सुशीला, आलोक कुमार, वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, योग नंद पांडे, प्रदीप कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह और प्रियंका सिंह शामिल हैं।

क्र.सं. अधिकारी का नाम जन्म तिथि वर्तमान पद और तैनाती
1 विश्राम 01.07.1970 अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल, मीरजापुर
2 अशोक कुमार कनौजिया 29.06.1983 संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश
3 पुष्प राज सिंह 10.02.1973 सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर
4 संजय कुमार सिंह 15.07.1972 अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर
5 राज कुमार द्विवेदी 21.05.1978 अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, मीरजापुर
6 राकेश कुमार पटेल 20.04.1984 अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ
7 सुशीला 10.04.1980 अपर आयुक्त, कानपुर मंडल, कानपुर
8 आलोक कुमार 22.08.1975 अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोण्डा
9 वैभव मिश्रा 20.04.1980 अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कुशीनगर
10 विवेक श्रीवास्तव 18.09.1973 सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ
11 योगा नंद पाण्डेय 01.04.1981 अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या
12 प्रदीप कुमार यादव 30.09.1979 अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर
13 अमित कुमार 20.04.1981 अपर आयुक्त, मेरठ मंडल, मेरठ
14 पूनम निगम 26.04.1975 उपसचिव, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
15 डा० नितिन मदान 20.03.1977 अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर
16 हर्ष देव पाण्डेय 02.09.1979 परीक्षा नियंत्रक, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
17 शैलेन्द्र कुमार सिंह 02.09.1975 विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर
18 नरेन्द्र बहादुर सिंह 01.01.1985 अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखीमपुर खीरी
19 संतोष बहादुर सिंह 24.07.1974 अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर
20 पंकज वर्मा 02.08.1981 सचिव, विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद
21 विजय कुमार सिंह 15.06.1975 मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डी०डी०सी०, देवरिया
22 अतुल कुमार 15.12.1975 अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद
23 अमित सिंह 12.03.1983 उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ
24 प्रियंका सिंह 26.08.1983 कमांडेंट, सेन्ट्रल सिक्यूरिटी ट्रेनिंग इंस्स्टीट्यूट, लखनऊ
25 अमित कुमार 15.08.1981 अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात
26 डा० सुनील कुमार वर्मा 03.05.1982 अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ
27 गरिमा स्वरूप 20.07.1982 विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश
28 संदीप कुमार 13.03.1982 अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हापुड़
29 राकेश कुमार सिंह 14.03.1982 अपर जिलाधिकारी (वि/रा), लखनऊ

UP PCS Promotion: बड़े फेरबदल की उम्मीद

दरअसल इन अधिकारियों के PCS कैडर से IAS में प्रमोशन का कई सालों से इंतज़ार था। इस फ़ैसले से उत्तर प्रदेश को 29 नए IAS अधिकारी मिले हैं। इस कदम से राज्य में अधिकारियों की कमी को पूरा करने और प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने में मदद मिलेगी। प्रमोशन के बाद, राज्य सरकार इन अधिकारियों को जल्द ही IAS कैडर में नई पोस्टिंग देगी। इस बदलाव से सचिवालय से लेकर फील्ड तक बड़े प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद है। फिलहाल सभी प्रमोटेड अधिकारियों को जल्द ही नई पोस्टिंग दी जाएगी।

अब इन अफसरों को कितनी मिलेगी सैलरी

हाल ही में प्रमोट हुए इन IAS अधिकारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर काफी दिलचस्प है। ये एंट्री-लेवल IAS अधिकारी नहीं हैं, बल्कि प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारी हैं, जिनके पास पहले से ही 12 से 20 साल से ज़्यादा का अनुभव है, इसलिए उनकी सैलरी आम नए IAS अधिकारियों की तुलना में काफी ज़्यादा है। 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार, प्रमोशन के बाद उनकी सैलरी का हिसाब-किताब कुछ इस तरह हो सकता है। सभी भत्तों को मिलाकर इन वरिष्ठ अधिकारियों की ग्रॉस मंथली सैलरी 1,20,000 रुपये से लेकर 1,80,000+ रुपये प्रति माह के बीच बैठती है। इसमें से टैक्स और एनपीएस (NPS) की कटौती के बाद इन-हैंड सैलरी भी काफी शानदार होती है।

ये भी पढ़ेंः- UP News: उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, शिक्षा की रोशनी से रोशन होगा हर घर

अन्य प्रमुख खबरें