अयोध्या: सहकारी ग्राम विकास बैंक अयोध्या शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए संजय सिंह राजू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन प्रक्रिया में कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्वाचन पहले से तय था। मसौधा ब्लॉक कार्यालय पर तहसीलदार सदर धमेन्द्र सिंह ने उन्हें विधिवत जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक अभय सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संजय सिंह राजू को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने 51 किलो की माला से उनका भव्य स्वागत कर खुशी जाहिर की।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और संजय सिंह राजू के अनुभव से बैंक को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि किसानों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण जनता के हित में बैंक की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्त्र ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। संजय सिंह राजू के निर्वाचित होने से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।
निर्वाचन के बाद संजय सिंह राजू ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सहकारी बैंक की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्य, मनोज जायसवाल, वैश्य विनोद जायसवाल, दिवाकर सिंह, काशीराम रावत, रवि सिंह, अमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संजय सिंह राजू के कार्यकाल की सफलता और बैंक के विकास की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख