Chapara Ammonia Gas Leak: बिहार के सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर के एक रिहायशी इलाके में अमोनिया गैस का रिसाव होने बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हवा में गैस का तेज गंध फैलने के कारण लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकलने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर हालात पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
अग्निशमन के अधिकारी सूरज कुमार के मुताबिक, हमें जैसे ही गैस लीक की सूचना मिली तो तुरंत टीम पहुंची। यहां आने के बाद पता चला कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। अभी स्थिति सामान्य है लेकिन थोड़ी-थोड़ी गैस लीक हो रही है। जल्द ही इंजीनियर यहां पहुंचकर लीक को ठीक करेंगे। आसपास के लोग जिन्हें दिक्कत महसूस हो रही है उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी एक शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया है।
सारण के एसडीएम नितेश कुमार के अनुसार, हमें सूचना मिली है कि कोल्ड स्टोरेज के अंदर अमोनिया गैस लीक हुई है। हमने उसका निरीक्षण किया। पाइपलाइन द्वारा जो मेन सप्लाई हो रही थी, उसे बंद कर दिया। जहां पर पाइपलाइन लीक हुआ उसका प्रभाव अभी है। फायर ब्रिगड की गाड़ी से पानी का छिड़काव किया जा रहा है और एयर प्यूरीफायर की भी मदद ली जा रही है ताकि वातावरण में जो अमोनिया गैस फैली है, उस पर काबू पाया जा सके। हमारी जांच जारी है। कोल्ड स्टोरेज में कोई सेफ्टी उपकरण भी नहीं है।
गुरुवार देर रात को पाइप लाइन से अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण 10 लोग इसकी चपेट में आ गए और उनकी तबीयत खराब हो गई। इस कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घुटन की समस्या होने लगी। पीड़ित लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार प्रभावित लोगों की स्थिति में सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों ने स्टोरेज के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की बात की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04