अमेठी: कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी की जनता के दिलों में आज भी गांधी बसते हैं। गांधी विचारधारा विकास और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोच सकारात्मक है, इसलिए जनता कभी कांग्रेस से नाराज नहीं हो सकती। बीते लोकसभा चुनाव में मैनेजमेंट की कमी के कारण पार्टी को नुकसान हुआ, इसे वह स्वीकार करते हैं। मात्र 14 दिनों में जनता ने उन्हें अमेठी का सांसद बनाया और आज वे संसद में अमेठी की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
सांसद शर्मा ने कहा कि विकास के लिए वे किसी के भी दरवाजे पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश और केंद्र की सरकार को बदला जाए। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने वर्षों तक गांधी परिवार को सेवा का अवसर दिया और आज भी जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है।
उन्होंने बताया कि वे लोकसभा क्षेत्र की सभी ब्लॉकों का भ्रमण कर चुके हैं और कार्यकर्ताओं व आम जनता का फोन स्वयं उठाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं। कांग्रेस कार्यालय अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद किशोरी लाल शर्मा का 101 किलो फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस एमएलसी (स्नातक) प्रत्याशी डॉ. देवमणि तिवारी के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी-नेहरू ने देश को संविधान दिया और डॉ. मनमोहन सिंह ने शिक्षा का अधिकार दिया, कांग्रेस का संघर्ष सरकार बदलेगा। ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने भाजपा पर विकास न करने का आरोप लगाया। किसान नेता सूर्यभान तिवारी ने सरकार पर कागजी योजनाओं का आरोप लगाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, पूर्व विधायक हरिचरण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख