West Bengal News: टीएमसी में बागी सांसदों में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम आया सामने, युसूफ पठान भी इस लिस्ट में शामिल

खबर सार :-
टीएमसी कांग्रेस में बगावत की अटकले तेज होती नजर आ रही हैं। इस बीच 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान जैसे बड़ें चेहरों का नाम सामने आया है।
West Bengal News: टीएमसी में बागी सांसदों में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम आया सामने, युसूफ पठान भी इस लिस्ट में शामिल
खबर विस्तार : -

West Bengal News: टीएमसी के सांसदों से जुड़ी हालिया राजनीतिक अटकलों में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम सुर्खियों में है। हाल ही में 19 सांसदों की सूची आई है, जिसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि इन सांसदों ने अलग संसदीय गुट के गठन के पक्ष में हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी चुप्पी पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। 

बागी सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल

बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही नजर आ रही है। टीएमसी से विधायक के इस्तीफे के बाद अब सांसदों ने भी पार्टी के भीतर बगावत शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा है, जिस पर उनके हस्ताक्षर शामिल हैं। लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं, जिसमें से 19 सांसदों का एक अलग समूह होने का दावा किया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो, टीएमसी को इससे बड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि पार्टी नेतृत्व इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है। इससे संबंधित सांसद क्या प्रतिक्रिया देंगें। 

 बागी सांसदों द्वारा अलग गुट बनाने की योजना

सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी बागी सांसदों द्वारा एनडीए को समर्थन देने वाले एक अलग गुट बनाने की तैयारी की जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए किया जा रहा है। इसका नेतृत्व काकोली घोष कर रही हैं। बागी गुट लोकसभा अध्यक्ष के सामने दावा कर सकता है कि लोकसभा में टीएमसी की चीफ व्हिप काकोली घोष हैं। संसद में होने वाली कानूनी और तकनीकी लड़ाई में यह तर्क सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है। 

टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव  का इस्तीफा

इसके पहले टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा देने का कारण व्यक्तिगत और राजनीतिक बताया। इस्तीफे के तुरंत बाद ही असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा के साथ बातचीत की उनकी तस्वीरें सामने आई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी इस्तीफा दिया था। 

ये भी पढ़ें: Sushmita Dev Resigns: टीएमसी में इस्तीफे का सिलसिला जारी, सुखेंदु और काकोली के बाद अब सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

अन्य प्रमुख खबरें