चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने पार्टी की सदस्यता ली।
पंजाब भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ज्ञान सिंह मान के पार्टी में शामिल होने का वीडियो शेयर किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी में सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान का स्वागत किया।
साथ ही पंजाब भाजपा के 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा गया है कि पंजाब की जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है, जिसकी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। पंजाब तेजी से 'मिशन 2027' की ओर बढ़ रहा है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है।
पंजाब भाजपा ने आगे कहा कि राज्य में भाजपा दिन-ब-दिन और मजबूत होती जा रही है। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी 'आप' और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा की जन-हितैषी नीतियों और विकास के विजन के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अपने ही घर के भीतर से विश्वास का कम होना यह दिखाता है कि पंजाब की जनता अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से ऊब चुकी है। इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सुनील जाखड़ ने कहा कि आज हमें खुशी है कि भगवंत मान के चचेरे भाई ने भाजपा का दामन थामा है। आम आदमी के भ्रम में जो लोग आए थे, अब उनका भ्रम टूट रहा है।
भाजपा में शामिल हुए बलजिंदर सिंह वडिंग ढाबा चलाते हैं। इनके यहां जीएसटी की रेड की गई और उनके ढाबे की रसोई बंद करा दी गई। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान सुन लें, पंजाब को ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। जाखड़ ने कहा कि टीएमसी की तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को यहां से साफ करके भेजेंगे। अमृतसर भाजपा कार्यालय में आप के कार्यकर्ताओं ने शीशे तोड़े और गुंडागर्दी की। न ईडी की रेड रुकेगी और न सीबीआई।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
TMC को एक और बड़ा झटका! अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव ने दिया इस्तीफा, अभिषेक बनर्जी बने वजह?
2026-06-06
AIADMK को बड़ा झटका! 4 पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता TVK में शामिल
2026-06-06
बिहार विधान परिषद चुनाव : भोजपुरी स्टार पवन सिंह बनेंगे MLC, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की List
2026-06-05
2026-06-05
Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा
2026-06-05
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02