Pm modi appeal: वर्क फ्रॉम होम और सोना खरीद बयान पर राहुल, अखलेश ने मोदी को घेरा

खबर सार :-
Pm modi appeal: 11 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने खर्च कम करने और बचत पर ज्यादा ध्यान देने वाली बात पर विपक्ष ने निशाना साधते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सरकार की आर्थिक विफलता का करार दिया है।

Pm modi appeal: वर्क फ्रॉम होम और सोना खरीद बयान पर राहुल, अखलेश ने मोदी को घेरा
खबर विस्तार : -

Pm modi appeal: 11 मई को पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव और ईंधन की कीमतों में तेजी से हो रहे वृद्धि को लेकर एक बयान दिया, जिसमें उन्होंनें वर्क फ्रॉम होम, विदेश यात्रा से बचने और बढ़ती कीमतों के बीच सोने की खरीद  और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने पर लोगों से अपील की है। इस विपक्ष नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए, इसे सरकार की नाकामी का सबूत कहा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को देश का सबसे बड़ा संकट कहा है। 

Compromised PM

पश्चिम एशिया मे बढ़ते तनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कम संसाधन का उपयोग करने की अपील की है, जिसपर विपक्ष ने उन्हें घेरते हुए तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट  करते हुए लिखा, ''मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रों में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाएं। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं, ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।''

भाजपा ही संकट

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए भाजपा को ही ''संकट'' बता दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव खत्म होते ही संकट याद आ गया। देश में संकट सिर्फ एक ही है और उसका नाम है भाजपा। इतनी सारी पाबंदिया लगानी पड़ीं तो पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है।'' 

अखिलेश का सरकार पर वार

अखिलेश ने आगे लिखा, ''सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए। क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो 'लखनऊ से लेकर गोरखपु'र तक पता कर लीजिए या अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी तक।'' इसके बाद भी अखिलेश का सरकार पर वार जारी रहा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर काफी लंबा-चौड़ा ट्वीट से सरकार पर निशाना साधा है।

अन्य प्रमुख खबरें