Saroja Devi: साउथ सिनेमा ने एक महान शख्सियत खो दी। दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का सोमवार को 87 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया। प्रशंसक, सहकर्मी और शुभचिंतक उनके उल्लेखनीय जीवन और करियर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक दिन पहले ही जाने माने अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। दो दिन में दो महान शाख्सियत का जाना साउथ इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।
बेंगलुरु में 7 जनवरी, 1938 को जन्मी सरोजा देवी साउथ फिल्म उद्योग की जाना-माना नाम थीं। 6 दशक से ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। सरोजा देवी ने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह तमिल सिनेमा की एक अग्रणी अभिनेत्री थीं, उन्होंने नादोदी मन्नान (1958), थाई सोलाई थट्टाधे और एंगा वेट्टू पिल्लई जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया।
उन्होंने एमजी रामचन्द्रन के साथ लगातार 26 हिट फिल्में दीं। उन्होंने कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और अपने मनमोहक अभिनय से जल्द ही प्रसिद्धि पा लीं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया और अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई और वह अपने युग की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक बन गईं।
अपने शानदार करियर के दौरान, सरोजा देवी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले, जिनमें 1969 में पद्म श्री, 1992 में पद्म भूषण और बैंगलोर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि शामिल है। उनकी विरासत उभरते अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को प्रेरित करती रहती है और उनकी फिल्मों को आज भी सराहा जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31