Dhurandhar 2 Poster: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों और अब OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'धुरंधर 2' की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। इसी बीच, एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह एक खतरनाक अवतार में नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में हम्जा यानी रणवीर सिंह खून से लथपथ दिख रहे है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म धुरंधर 2 का एक धमाकेदार पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिससे फैंस को एक झलक मिली है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "अब तबाही मचाने का समय आ गया है..." पोस्टर में रणवीर अपने नए दमदार और इंटेंस लुक में दिख रहे हैं, जो साफ तौर पर फिल्म की बदले की थीम को दिखाता है। रणवीर ने यह भी बताया कि फिल्म धुरंधर: रिवेंज का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा। रणवीर सिंह ने पोस्टर के साथ लिखा कि अब तबाही मचाने का समय आ गया है, जिससे यह साफ है कि यह सीक्वल पहले वाले से भी ज़्यादा एक्शन, ड्रामा और बदले से भरपूर होगा।
बता दें कि धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। आदित्य धर ने इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह नॉर्थ और साउथ इंडियन दोनों दर्शकों के लिए बहुत अच्छी खबर है।
अन्य प्रमुख खबरें
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई
90 दशक का ये सुपरस्टार आज बहन के घर रहने को मजबूर
अपना घर होने के बावजूद, किराए पर अकेले क्यों रहते हैं भारती के पति
वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म
रितेश देशमुख बने मराठी बॉक्स आफिस के किंगमेकर, राजा शिवाजी के साथ इन फिल्मों ने मचाई गदर
कर्ज में डूबी बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती, POCSO केस में बुरी तरह फंसा
जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद ने उठाई सुरक्षा की मांग, लाइफ जैकेट की अनिवार्यता की अपील
राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले की जबरजस्त कमाई, जानें किस फिल्म को छोड़ा पीछे
Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट
Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स आफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा कायम, 41 वें दिन की तगड़ी कमाई
Rakka: प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण करेंगी फुल ऑन एक्शन, राका के सेट से दिखी दमदार झलक