Salim Akhtar Detah: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन से अब तक फिल्म इंडस्ट्री उबर नहीं पाई थी कि अब एक और दुखद खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सलीम अख्तर की पत्नी ने उनके निधन की पुष्टि की है।
बता दें कि सलीम अख्तर (Salim Akhtar) के परिवार में उनकी पत्नी शमा अख्तर और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। सलीम अख्तर निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
सलीम का 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के सुनहरे दौर के गवाह और कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इसके अलावा सलीम ने तमन्ना भाटिया को फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से हिंदी सिनेमा में पेश किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Rakka: प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण करेंगी फुल ऑन एक्शन, राका के सेट से दिखी दमदार झलक
Bandar Release Date: सुपरस्टार यश से होगी बाॅबी देओल के ‘बंदर’ की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
SVC 63: एक बार फिर चलेगा सलमान का जादू, इस दिन रिलीज होगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म
Tamil Nadu Elections 2026: विजय-रजनीकांत से लेकर श्रुति-कमल हासन तक, दिग्गजों ने डाला वोट
‘भूत बंगला 2’ लेकर आएंगे अक्षय! फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल बनाने की तैयारी में एकता कपूर
एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, AI के दुरुपयोग व डीपफेक पर लगी रोक