Arjun Tendulkar-Sania Chandok Wedding: भारत रत्न और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ( Tendulkar Sachin) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर नई ज़िंदगी की शुरुआत की। साउथ मुंबई में एक शानदार और हाई-सिक्योरिटी वाली जगह पर हुई इस शादी में शाही अंदाज और परंपरा दोनों की झलक देखने को मिली। अर्जुन और सानिया की शाही शादी में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड सितारों तक तमाम हस्तियों ने शिरकत की। अर्जुन-सानिया शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

सानिया चंडोक लाल साड़ी में ब्राइडल लुक बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ट्रेडिशनल नौवारी स्टाइल में ड्रेप किया था। ये साड़ी Tarun Tahiliani ने डिजाइन की थी। वहीं दूल्हे राज अर्जुन तेंदुलकर शादी में मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई मैरून-लाल, भारी कढ़ाई वाली शेरवानी में बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी शेरवानी पर सफेद और सुनहरे धागे की बारीक कढ़ाई उनके लुक को और भी खास बना रही थी। अर्जुन ने इस शेरवानी को ऑफ-व्हाइट पजामा और मैचिंग मोजरी के साथ पहना था, जिससे उनका पूरा लुक काफी सोफिस्टिकेटेड और रॉयल लग रहा था।
27 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर की शादी की चर्चा से ज़्यादा, अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) लाइमलाइट में हैं। सारा ने अपने लुक्स और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा है। सारा अपने भाई अर्जुन की शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ब्राइट पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
इससे पहले, सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बहुत हैवी लुक चुना था। सारा हैवी वर्क वाले लहंगे में दिखीं और उनका लुक पूरी तरह से ट्रेडिशनल था, जिसने सभी को इम्प्रेस किया। इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर ( Tendulkar Sachin) और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर का देसी लुक भी कमाल का लग रहा था। सचिन ने जहां सिल्वर शेरवानी पहनी थी, वहीं अंजलि ने पिंक साड़ी पहनी थी।
अर्जुन और सानिया की शादी से जुड़ी रस्में पिछले कुछ दिनों से शुरू हो गई थीं। हल्दी और मेहंदी की रस्में बहुत धूमधाम से हुईं था और गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को माला पहनाई। बाद में उन पर फूल बरसाए गए। वर्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई इस शादी में खिलाड़ियों से लेकर नेताओं तक, सभी शामिल हुए। इस शादी समारोह में युवराज सिंह, शायना एनसी, जहीर खान, महेंद्र सिंह धोनी, आशीष नेहरा, अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, अजीत अगरकर, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे, सुनील गावस्कर, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, श्रेयस अय्यर, इरफान पठान, शाहरुख खान भी मौजूद थे। इस समारोह में कई मशहूर हस्तियों ने कैमरों के सामने पोज दिए।
![]()
28 साल की सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन रवि घई की पोती हैं। घई परिवार के पास फाइव-स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी है। सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। वह अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के भी करीब हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। सानिया पेट लवर हैं और अभी मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर मिस्टर पॉज़ की फाउंडर हैं। 28 साल की सानिया पेशे से एक बिज़नेसवुमन हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट : हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई
Raghav Chadha और परिणीति चोपड़ा ने शेयर की बेटे नीर के नर्सरी रूम की खूबसूरत तस्वीरें
थलपति पर बेवफाई का आरोप, विजय-संगीता के 27 साल पुराने रिश्ते में पड़ी दरार ! पत्नी ने मांगा तलाक
27 फरवरी को नहीं रिलीज होगी 'यादव जी की लव स्टोरी', विरोध के बीच मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज डेट