Dhurandhar 2 Trailer release date: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म धुरंधर ने सबके होश उड़ा दिए थे और अब लोग इसके सीक्वल धुरंधर 2 ('धुरंधर: द रिवेंज') का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे-जैसे 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज़ डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसका टीजर तो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका क्योंकि वह फिल्म के एंड क्रेडिट नोट के दौरान ही देख लिया था। लेकिन ट्रेलर को लेकर काफ़ी एक्साइटमेंट है। पहले खबर थी कि ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज़ होगा। लेकिन अब खबर आई है कि ट्रेलर रिलीज डेट चेंज हो गई है।
खबरें थी कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 5 मार्च की जगह 3 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगा। जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी। बताया गया था कि इसे होली के मौके पर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन ये महज अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपनी X पोस्ट में इन कयासों का खंडन किया है। मेकर्स ने अभी तक इसके लिए आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। मतलब फिल्म की रिलीज में महज दो हफ्ते बचे हैं और अभी मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।
दरअसल फिल्म 'धुरंधर 2' न सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाएगी बल्कि पहले पार्ट में छिपे कई राज भी सामने लाएगी। ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन फैंस के लिए नए ट्विस्ट और सरप्राइज का काम करेंगे। सीक्वल में हमजा के कैरेक्टर के और भी नए वर्जन सामने आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक नए अवतार में नज़र आ सकते हैं। लयारी के किंग के रूप में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के लिए एक मजेदार सरप्राइज है। अब सभी को यह जानने का इंतजार है कि लयारी का नया किंग हमजा कैसे काम करेगा और वह भारत की मदद कैसे करेगा।
फिल्म को जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के B6 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह पार्ट 1 से बड़े स्केल और गहरी कहानी होने वाली है। टीजर में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और नया अवतार दिखाया गया है। यह फिल्म ईद, 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी और उम्मीद है कि यह फैंस के लिए साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी होगी। यह फिल्म साउथ स्टार यश की 'टॉक्सिक' से भिड़ेगी। दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज़ होंगी। इतना ही नहीं, अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी उसी दिन रिलीज़ होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कड़ा होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन जीतता है और कौन हारता है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर सारा अली खान, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी नज़र आएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि यामी गौतम भी कैमियो करेंगी। 'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट का होगा। इसका मतलब है कि फिल्म पहले पार्ट से लंबी होगी। 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट और 1 सेकंड का था।
गौरतलब है कि 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर 1,300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। इसलिए, मेकर्स को 'धुरंधर 2' से और भी ज़्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी अच्छी कमाई करेगी। हालांकि ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं, यह तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
मेकर्स ने रिलीज किया 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर, एकतरफा प्यार के दर्द का एहसास कराते हैं जुनैद खान
Asha Bhosle Died: नहीं रही दिग्गज गायिका 'आशा भोसले', मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक