Dhurandhar 2 Trailer Release : हौसला, ईंधन और बदला... 'धुरंधर 2' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी

खबर सार :-
Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह की फ़िल्म "धुरंधर: द रिवेंज" का ट्रेलर लंब इंतजार के बाद शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसे ज़बरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं।

Dhurandhar 2 Trailer Release : हौसला, ईंधन और बदला... 'धुरंधर 2' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी
खबर विस्तार : -

Dhurandhar 2 Trailer Release: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और आदित्य धर (Aditya Dhar) की बहुचर्चित एक्शन और स्पाई थ्रिलर "धुरंधर: द रिवेंज" (धुरंधर 2) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। दर्शक बेसब्री से "धुरंधर 2" के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस ट्रेलर में रणवीर सिंह का जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है। ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रणवीर सिंह के साथ, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे जाने-माने एक्टर भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं।

Dhurandhar 2 Trailer: आतंकी नेटवर्क की जड़ें हिलाने निकल पड़े हमजा

लगभग 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत आर. माधवन से होती है। ट्रेलर में संजय दत्त, रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की दमदार झलकियां देखने को मिलती हैं। ट्रेलर को देख फ़ैन्स फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अवतार में दिख रहे हैं। वह एक RAW एजेंट, हमजा अली (Hamza) नाम के एक गैंगस्टर के रूप में नजर आते है और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की जड़ें हिलाने निकल पड़े हैं। 

Dhurandhar 2 Trailer Release: कौन बनेगा ल्यारी का नया किंग

इसके बाद ट्रेलर फ्लैशबैक में जाता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे हमज़ा अली ने रहमान डकैत को मौत के घाट उतरा था और फिर कैसे उसने ल्यारी (Lyari) में अपनी जड़ें जमाईं और  रहमान के साथ-साथ अरशद पप्पू के गैंग को भी मार डाला था। फिर दिखाता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की सड़कों पर कैसे बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट हुए। अब सवाल उठता है: रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का नया किंग कौन बनेगा?

ट्रेलर में हमला का  खूंखार अवतार दिखाया गया है। एक तरफ जहां हमजा मार-धाड़ करते नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ जसकीरत सिंह रंगी की एंट्री होगी। फिर, यह दिखाया गया है कि कैसे जसकीरत रंगी, SP असलम के साथ मिलकर ISI मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को कड़ी टक्कर देता है और कैसे वह अपने दुश्मनों पर अपना भयानक गुस्सा निकालता है। उसका गुस्सा रोंगटे खड़े कर देने वाला है। बैकग्राउंड में एक आवाज आती रहती है 'HONSLA EENDHAN BADLA'।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म की कास्ट ने ट्रेलर की घोषणा करते हुए पोस्ट किया है। संजय दत्त की पोस्ट में एक टैगलाइन सबका ध्यान खींच रही है। उन्होंने लिखा- हौसला, ईंधन, बदला। बहुत से लोग इसका मतलब खोज रहे हैं। इस टैगलाइन का मतलब समझने के लिए हमने फ़िल्म से जुड़े एक सोर्स से बात की। करेज ही रिवेंज का फ्यूल है। इसका मतलब है कि हौसला ईधन बदला यानी हौसला ही बदले का ईधन है। सोशल मीडिया पर लोग यह भी लिख रहे हैं कि इस टैगलाइन का मतलब है, ''हौसला इस तरह से बदलेगा'' क्योंकि मुंबई के लोग हिंदी और पंजाबी इसी तरह बोलते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह भी लिख रहे हैं कि  हौसला ईधन बदला का मतलब है, बदला ही सबसे बड़ा हथियार है। 

Dhurandhar 2 Trailer Release: ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिव्यू

"धुरंधर 2" के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। रणवीर सिंह के फ़ैन उनके अग्रेसिव स्टाइल से बहुत खुश हैं और फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "धुरंधर 2 एपिक होने वाली है। मैं उन सभी किरदारों को लेकर बहुत एक्साइटेड हूँ जिन्हें वह निभाएंगे। यह रणवीर सिंह का शो होगा।" फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

अन्य प्रमुख खबरें