गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी

खबर सार :-
Priyanka chopra gold gala look: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्ड गाला 2026 में शिरकत हुई थीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही थीं। उनकी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींच लिया था।

गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
खबर विस्तार : -

Priyanka chopra gold gala 2026 look: बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में गोल्ड गाला 2026 में शामिल हुई थीं। इस मौके पर वो काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। उन्होंने 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से बनी बेहद खास ड्रेस के साथ नजर आईं और अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। इस बार उन्होंने एक नए एक्सपेरिमेंट के साथ नजर आई। इनकी लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।

लॉस एंजिल्स

हाल ही में लॉस एंजिल्स में गोल्ड गाला 2026 का आयोजन हुआ था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा 5वें सेरेमनी गोल्ड गाला में मौजूद रही हैं। इस दौरान उन्हें सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट में 25 साल की खूबसूरत जर्नी के लिए Global Vanguard अवार्ड से नवाजा गया है। प्रियंका ने स्टेज पर सभी को अवार्ड लेने के बाद धन्यवाद किया। प्रियंका ने अपने लुक को काफी यूनिक रखा था। इस इवेंट में उन्होंने अमित अग्रवाल के द्वारा डिजाइन किया गया मॉर्डन गाउन पहना था, जिसमें भारतीय परंपरा को बखूबी निखारा गया था। ये खूबसूरत आउटफिट 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से बनाया गया था और इसे बनाने में 6 हफ्ते से ज्यादा का समय लगा था।

व्हाइट ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ड्रेस को एक साइड से ऑफ शोल्डर रखा था और अपने ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। इसके साथ ही उन्होंने बुल्गारी के नेकपीस के साथ अपने ग्लैमरस लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। प्रियंका के इस लुक में ट्रेडिशनल कारीगरी को एकदम नए और स्टाइलिश टच के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ उनका लुक से लोगों की नजर नहीं हट रही थी। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, लोग उनके लुक से अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं।

सिंपल और एलिगेंट लुक

प्रियंका ने अपने लुक को बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा की लास्ट फिल्म की बात करें तो, वो आखिरी बार ''द ब्लफ'' में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि 8 साल बाद वो इंडियन सिनेमा में एसएस राजामौली की फिल्म ''वाराणसी'' में नजर आएंगी।


 

अन्य प्रमुख खबरें