Dhurandhar news: हाल ही में आई रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से धमाल मचा दिया, लेकिन उसी फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सैनी को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कई महीने पहले ही उन्हें POSH (प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट) कमेटी की जांच में दोषी पाया गया था। इस घटना के बाद धुरंधर-2 से सैनी का नाम हटा दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आदित्य धर की 'B62 स्टूडियोज' को बीते साल ही अक्टूबर में एक महिला द्वारा शिकायत मिली थी। इसके बाद कंपनी ने छह महीने तक इस मामले की गहराई से जांच की थी और साथ ही साथ एक आंतरिक POSH कमेटी का गठन किया गया, जिसमें शिकायत करने वाली महिला व अन्य लोगों से जानकारी ली गई। मामले की जांच के बाद कमेटी ने जोहरे को पूरी तरह दोषी पाया। आधिकारिक प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, 19 मार्च को ही धुरंधर 2 से सैनी का नाम हटा दिया गया था।
यह घटना तब सामने आई जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा ने तुल पकड़ा है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज ने भी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज अक्का से सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह का नाम हटा दिया है। प्रतीक पर भी कई महिलाओं से दुर्व्यहार करने का गंभीर आरोप लगा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शो लगभग पूरा हो चुका था। कंपनी ने साफ कहा कि वह इस तरह कि किसी भी व्यवहार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं और अपने यहां सुरक्षित कार्य स्थल की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करते हैं।
इसी कड़क नीति के कारण प्रतीक का नाम सीरीज से हटा दिया गया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि शाह का नाम सीरीज के प्रमोशनल मैटेरियल से पहले ही प्रतिबंंधित किया जा चुका है। प्रतीक का नाम शो के एंड क्रेडिट्स से भी हटा दिया गया है। पिछले साल कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को शेयर करते हुए प्रतीक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-17
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10