Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर-2' की दहाड़ ! दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, पेड प्रिव्यू में की बंपर कमाई

खबर सार :-
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को अपनी रिलीज़ से पहले पेड प्रीव्यूज़ में ज़बरदस्त कमाई की। यह फ़िल्म जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर-2' की दहाड़ ! दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, पेड प्रिव्यू में की बंपर कमाई
खबर विस्तार : -

Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर और रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म, 'धुरंधर: द रिवेंज,' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया।  फिल्म देखने के बाद, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारे आदित्य धर के काम से मंत्रमुग्ध रह गए। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसका पेड प्रिव्यू रखा गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: पेड प्रिव्यू में की बंपर कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने प्रीव्यू डे पर दुनिया भर में लगभग 75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। इस कुल कमाई में से 52.75 करोड़ भारत से आए, जबकि 22.25 करोड़ विदेशों से कमाए। हालांकि, इस शानदार कमाई के बीच, फिल्म को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। देश के कई हिस्सों में फिल्म की प्रिंट्स समय पर नहीं पहुंच पाईं, जिसके चलते कई शो रद्द करने पड़े। 

Dhurandhar 2 Box Office Collection: पहले दिन का कलेक्शन

'धुरंधर-2' के पहले दिन के शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। 'धुरंधर-2' ने अब तक लगभग 4.3 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह, पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाकर, भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 52.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दुनिया भर में अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 79 करोड़ के पार पहुंच चुका है। हालांकि  फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था जिसने भारत में लगभग 840 करोड़ का कारोबार किया था जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1300 करोड़ रुपये के आसपास थी। 

Dhurandhar 2 ने तोड़े रिकॉर्ड

धुरंधर-2 ने अपनी पिछली फ़िल्म से भी बेहतर ओपनिंग की है, जिसने अपने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा, यह अब तक भारत में सबसे बड़ी प्रीमियर ओपनिंग वाली फ़िल्म बन गई है। यह रिकॉर्ड पहले पवन कल्याण के नाम था। हालांकि, ओपनिंग आंकड़ों के मामले में यह अभी भी शाहरुख खान की फिल्म जवान से पीछे है, जिसने अपने पहले दिन 75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। साथ ही, इसका अब तक का कुल कलेक्शन पुष्पा 2,RRR, KGF Chapter 2, और  Kalki 2898 AD जैसी बड़ी फ़िल्मों से कम है।

Dhurandhar 2 की स्टारकास्ट

धुरंधर-2 के स्टारकास्ट की बात करें तो धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, मानव गोहिल, गौरव गेरा और पार्ट 1 के कई कलाकार वापसी करते नजर आएंगे। यह फ़िल्म जसकीरत सिंह रंगी की कहानी दिखाती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। कहा जा रहा है कि इसके दूसरे भाग की कहानी और भी ज़्यादा दमदार है।

अन्य प्रमुख खबरें