Dhamaal 4 Release Date: सिनेमाघरों में फिर 'धमाल' मचाने आ रही अजय देवगन की पलटन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

खबर सार :-
Dhamaal 4 New Release Date: कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी 'धमाल' की चौथी फ़िल्म 'धमाल 4' की रिलीज़ डेट बदल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ़िल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ़्ते पहले, यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लाने की योजना है।
Dhamaal 4 Release Date: सिनेमाघरों में फिर 'धमाल' मचाने आ रही अजय देवगन की पलटन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबर विस्तार : -

 Dhamaal 4 New Release Date: मशहूर कॉमेडी फ़्रैंचाइजी की आने वाली फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया कि 'धमाल' फ़्रैंचाइजी की यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की आएगी। पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ वजहों से तारीख बदल दी। फैंस का अंदाजा है कि ऐसा यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की वजह से किया गया है।

Dhamaal 4 Release Date: मनोरंजन और कॉमेडी का डबल डोज

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी 'धमाल 4' में फ़्रैंचाइज़ी का खास अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज और मज़ेदार हालात होंगे। हर उम्र के दर्शकों के लिए मज़े और हंसी से भरपूर 'धमाल 4' में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री और संजय मिश्रा जैसे शानदार कलाकार होंगे। इसके अलावा, फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नज़र आएंगे।

Dhamaal 4 : 'धमाल' फ़्रैंचाइजी की चौथी किस्त 

गौरतलब है कि 'धमाल' फ़्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2007 में हुई थी, जिसे इंद्र कुमार ने ही डायरेक्ट किया था। उस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री जैसे कलाकार थे। वह फिल्म इतनी सफल रही कि इससे एक पूरी सिनेमैटिक यूनिवर्स बन गई। इसके बाद 'डबल धमाल' (2011) और 'टोटल धमाल' (2019) रिलीज़ हुईं। फ़्रैंचाइज़ी की तीनों फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अब यह देखना बाकी है कि दर्शक 'धमाल 4' को कितना प्यार देते हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः- Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान

अन्य प्रमुख खबरें