Ajith Kumar Mother Passes Away: मशहूर तमिल सिनेमा अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि (Mohini Mani) का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। मोहिनी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान घाट पर किया गया। उनके पार्थिव शरीर को इंजंबक्कम स्थित उनके आवास से बेसेंट नगर श्मशान घाट लाया गया। अजित ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को अपने कंधों पर उठाकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार की रस्में अजित के भाई अनिल कुमार ने पूरी कीं।
रविवार को मोहिनी मणि की अंतिम यात्रा इंजमबक्कम से शुरू हुई। अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके बाद, बेसेंट नगर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अजित कुमार ने पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मां को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, फिल्म जगत की तमाम हस्तियां और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अभिनेता-राजनेता आर. सरथकुमार, अभिनेता नासिर और अभिनेत्री तृषा कृष्णन सहित कई फिल्म सितारों ने अजित कुमार के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन सभी ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय (tamil nadu cm vijay) अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के साथ चेन्नई स्थित अजीत कुमार के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर दुख जताया। इस मुलाकात का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, विजय को अजित कुमार (Ajith Kumar) से मिलते और उनका हाल-चाल पूछते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद थीं। वीडियो में, दोनों को अजित के दुख में शामिल होते हुए देखा गया। इस भावुक पल ने प्रशंसकों को भी भावुक कर दिया, और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
बता दें कि 84 वर्षीय मोहिनी मणि (Mohini Mani) का शनिवार को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया था। वह चेन्नई के पलावकक्कम स्थित अपने घर पर रह रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बढ़ती उम्र के कारण वह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
खबरों के मुताबिक, अपनी मां के निधन के समय अजित कुमार दुबई में थे। अभिनेता अपने पेशेवर कामों में व्यस्त थे, लेकिन माँ के निधन की खबर मिलते ही वह तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो गए। उनके निधन की खबर से पूरे तमिल फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राजनेता, फिल्म कलाकार और प्रशंसकों, सभी ने इस दुखद क्षति पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इससे पहले अजित कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का 2023 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अजित के पिता, पी. सुब्रमण्यम, केरल के पालक्काड के रहने वाले एक तमिल ब्राह्मण थे। जबकि उनकी मां मोहिनी (Mohini Mani), सिंधी समुदाय से थीं और कोलकाता की मूल निवासी थीं। अजित कुमार (Ajith Kumar) दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई, अनूप कुमार, न्यूयॉर्क में एक स्टॉकब्रोकर के तौर पर काम करते हैं, जबकि उनके छोटे भाई, अनिल कुमार, एक व्यवसायी हैं।
अजित ने वर्ष 2000 में अभिनेत्री शालिनी से शादी की। इस जोड़े की मुलाकात फिल्म *अमरकलम* के सेट पर हुई थी। उनके दो बच्चे हैं:- एक बेटी, अनुष्का, और एक बेटा, अद्विक। उन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें कादल कोट्टई, वाली, धीना, बिल्ला, मनकथा, विश्वासम और वलिमाई शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09
2026-06-08
मेरे लिए लड़का खोज रही हैं स्मिता....शादी के प्लान पर कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब
2026-06-08
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02