T20 World Cup : जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह क्रिकेट इतिहास में पांचवां ऐसा मौका है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जीत दर्ज की। इस टीम ने अब तक दो बार टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है, जबकि 3 मौकों पर वनडे फॉर्मेट में उसे हराया है। जिम्बाब्वे ने तीसरी बार वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 1983 और टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीत दर्ज की थी।
वनडे वर्ल्ड कप 1983 : नॉटिंघम में 9 जून को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इस पारी में डंकन फ्लेचर ने 84 गेंदों में 5 चौकों के साथ नाबाद 69 रन बनाए, जबकि इयान बुचार्ट ने 34 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से डेनिस लिली और ग्राहम यालोप ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 60 ओवरों में 7 विकेट खोकर 226 रन ही जुटा सकी, जिसके साथ जिम्बाब्वे ने 13 रन के करीबी अंतर से मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केप्लर वेसल्स ने 130 गेंदों में 5 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली, जबकि रूड मार्श ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 31 रन ग्रीम वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खाते में जोड़े। जिम्बाब्वे की तरफ से डंकन फ्लेचर ने 42 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
टी20 वर्ल्ड कप 2007 : केपटाउन में 12 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए ब्रैड हॉग ने नाबाद 35 रन बनाए, जबकि एंड्रयू साइमंड्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से एल्टन चिगुंबुरा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। गैरी ब्रेंट ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस टीम के लिए ब्रेंडन टेलर ने 45 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ नाबाद 60 रन बनाए, जबकि हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टुअर्ट क्लार्क ने 2 विकेट हासिल किए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 : जिम्बाब्वे ने कोलंबो में 13 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 रन से जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की पारी खेली, जबकि तदिवानाशे मारुमानी और रयान बर्ल ने 35-35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए मैट रेनेशॉ ने सर्वाधिक 65 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।
अन्य प्रमुख खबरें
T20 World Cup : आक्रामक खेल, तेज शुरुआत और पावरप्ले का अधिकतम इस्तेमाल करने पर फोकस- ईशान किशन
IND vs NAM Live Score: ईशान-पांड्या का तूफानी अर्धशतक, भारत ने नामीबिया पर दर्ज की बड़ी जीत
IND vs NAM LIVE SCORE: नामीबिया ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, अभिषेक-सिराज बाहर
Sri Lanka vs Oman: टी20 विश्व कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रनों से हराया
SA vs AFG: डिकॉक-रिकल्टन की धमाकेदार पारी, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रनों का टारगेट
Abhishek Sharma: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर ! अभिषेक शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती