Yuvraj Samra Canada vs New Zealand T20 World Cup 2026 : क्रिकेट जगत में जब भी "युवराज" का नाम का जिक्र होता, तो सबसे पहले फैंस के दिमाग में 'सिंक्सर किंग युवराज सिंह' की तस्वीर आ जाती है। जिन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। अब, T20 वर्ल्ड कप 2026 के मंच पर एक और "युवराज" ने दस्तक दी है। इस कनाडाई खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में शतक ठोक इतिहास रच दिया है। कनाडा भले ही मैच हार गया हो, लेकिन युवराज सामरा ने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
महज 19 साल के युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने न्यूजीलैंड के धुरंधर गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 65 गेंदों पर 110 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के और 11 चौके निकले। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए सिर्फ 58 गेंदें लीं। उन्होंने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैमीसन की गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।
अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खेलने उतरे इस टीनएज खिलाड़ी ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा शांत और जबरदस्त खेल दिखाया। युवराज ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। दरअसल युवराज (Yuvraj Samra) 19 साल और 141 दिन की उम्र में T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्ध शतक और शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए है। साथ ही यह टूर्नामेंट में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का पहला शतक भी है। सबसे खास बात यह कि आज के मैच से पहले युवराज ने कभी अर्धशतक भी नहीं बनाया था, उन्होंने अपनी पहली फिफ्टी को रिकॉर्ड तोड़ शतक में तब्दील कर दिया।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज समरा के शतक के बदौलत कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रनों के टारगेट दिया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य केवल 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच ग्लेन फिलिप्स की 36 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूज़ीलैंड ने 29 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया।
19 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म करना कोई छोटी बात नहीं है। युवराज समरा को कनाडाई क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने प्रेशर में अपनी टीम के लिए रन बनाए हैं, उससे यह साबित हो गया है कि उनके पास न सिर्फ एक महान खिलाड़ी का नाम है, बल्कि उनकी बराबरी करने की काबिलियत भी है।
युवराज ने 65 गेंदों में छह छक्के और 11 चौके लगाए। उन्होंने दिलप्रीत बाजवा के साथ 13.6 ओवर में 116 रन की पार्टनरशिप की। फिर उन्होंने नवनीत धालीवाल के साथ 22 गेंदों में 22 रन जोड़े। इन पार्टनरशिप से टीम चार विकेट पर 173 रन तक पहुंच पाई। जवाब में, न्यूज़ीलैंड ने 15.1 ओवर में जीत हासिल कर ली, दोनों कीवी ओपनर सिर्फ़ 30 रन पर आउट हो गए। इसके बाद रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 146 रन की अटूट पार्टनरशिप की, जिससे टीम को आसान जीत मिली। हालांकि टीम मैच हार गई, लेकिन युवराज ने दिल जीत लिया। युवराज सिंह से है खास कनेक्शन
बता दें कनाडा के इस स्टार खिलाड़ी का पूरा नाम युवराज सिंह सामरा है। उनके पिता बलजीत सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उनके नाम पर रखा है। युवराज सामरा खुद पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आइडल मानते हैं। वह युवराज सिंह से दो बार मिल चुके है। पहली बार 2019 में जब युवराज सिंह टोरंटो नेशनल्स के लिए खेल रहे थे। जबकि दूसरी बार 2025 में सुपर 60 टूर्नामेंट के दौरान हुई थी।
अपनी शानदार पारी के बारे में युवराज ने कहा, "यह पारी खेलना बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे अंदर अभी इतने सारे इमोशन हैं कि मैं उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकता। युवराज सिंह ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं बचपन से देखता आया हूं, इसलिए उनका जिक्र करना भी मेरे लिए खास है। काश मेरे पिता आज यहां होते, घर से मुझे देख रहे होते। यह पारी उनके लिए है।" युवराज सामरा कहते हैं, ‘मेरे पिताजी चाहते हैं कि मैं मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलूं. आईपीएल में कौन नहीं खेलना चाहता? मैं भी यही चाहता हूं’।
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के शहर ब्रैम्पटन में जन्में युवराज सामरा (Yuvraj Samra) के अब तक के करियर की बात करें तो उन्होंने 8 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 24.57 की औसत से 172 रन बनाए हैं। वनडे में उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 53 रन है। युवराज समरा ने अब तक 19 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 37.93 की शानदार औसत से 569 रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 3 हाफ-सेंचुरी और 1 सेंचुरी है। सामरा भी युवराज सिंह की तरह बॉलिंग करते हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट बॉलर हैं। T20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 विकेट भी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Italy's captain Harry Manetti : टी20 वर्ल्ड कप में अंडरडॉग इटली ने दिखाया दम, कप्तान का बड़ा बयान
'बाप तो बाप होता है...' भारत की महाविजय पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज
IND vs PAK: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, भारतीय 'धुरंधरों' ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा