RCB vs DC WPL 2026 final: वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी ने आरसीबी के सामने 204 रनों का विशाल टारगेट रखा । WPL फाइनल में इससे पहले कभी इतने रन नहीं बने थे। लेकिन आरसीबी का हौसला बुलंद था, जिसके आगे ये स्कोर भी बौना साबित हुआ। टीम ने 19.4 ओवर में टारगेट का पीछा किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया।
इसी के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना दूसरा WPL खिताब जीता है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उधर खिताब जीतने के बाद RCB पर जमकर पैसों की बारिश हुई। इतना ही नहीं रनर-अप टीम दिल्ली भी मालामाल हो गई। इसके अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए भी मोटी रकम दी गई।

बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये मिले थे। तब से WPL चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इसलिए, WPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 करोड़ की राशि दी गई। इससे पहले 2024 में RCB ने अपना पहला खिताब जीता था और तब भी टीम को 6 करोड़ रुपये मिले थे। जबकि फाइनल हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को 3 करोड़ रुपये मिले। दिल्ली अब तक सभी WPL फाइनल में खेली है और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा।

WPL चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपये और रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपये मिले। जबकि सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी मिली। स्मृति मंधाना WPL के इस सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 9 पारियों में सबसे ज़्यादा 377 रन बनाए। मंधाना को ऑरेंज कैप मिली और उन्हें पांच लाख रुपये का इनाम मिला। जबकि सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज सोफी डिवाइन को भी पांच लाख रुपये मिले। जबकि फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाली स्मृति मंधाना को 2.5 लाख रुपये मिले। अब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों के पास दो-दो WPL टाइटल हैं।
श्रेणी विजेता/खिलाड़ी प्राइज मनी
विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 6 करोड़ रुपये
उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) 3 करोड़ रुपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सोफी डिवाइन 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) स्मृति मंधाना 5 लाख रुपये
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) सोफी डिवाइन 5 लाख रुपये
सबसे ज्यादा छक्के सोफी डिवाइन 5 लाख रुपये
बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड ग्रेस हैरिस 5 लाख रुपये
फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना 2.5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा 5 लाख रुपये

फाइनल मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट और चिनले हेनरी ने भी 35-35 रन की नाबाद पारियां खेलीं। जवाब में RCB ने WPL फाइनल में सबसे बड़ा टोटल चेज़ करके इतिहास रच दिया। टीम ने 19.4 ओवर में 204 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज़ किया और 6 विकेट से जीत हासिल की। RCB ने अपना दूसरा WPL टाइटल जीता। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वेयरहम ने 79 रनों तूफानी पारी खेली।
अन्य प्रमुख खबरें
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य
Indian Premier League 2026 : सीजन की मजबूत टीमों में भिड़ंत, जानें... किसका पलड़ा रहा है भारी