Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एसआरएच को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 17 मैच अपने नाम किए, जबकि पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं।
पंजाब किंग्स की टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम : ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
2026-06-17
Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में नंदिनी शर्मा को मौका
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
IND A vs AFG A: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 320 रनों का टारगेट, तिलक-प्रियांश ने ठोका अर्धशतक
2026-06-17
IND vs AFG 2nd odi: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के खिलाफ अब तक नहीं मिली जीत
2026-06-17
2026-06-17