AUS Vs SL live Score T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। इसमें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सभी दस विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं। जवाब में ओपनर पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के विस्फोटक शतक के दम पर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदते हुए सुपर 8 में जगह पर पक्की कर ली है। निसांका इस वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी हार के साथ ही पहले राउंड में ही बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सभी विकेट पर 181 रन बनाए। इसमें ओपनर मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की हाफ सेंचुरी शामिल थीं। मिचेल मार्श ने 27 बॉल पर 54 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। ट्रैविस हेड ने 29 बॉल पर 56 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। दोनों ने 100 से ज़्यादा रन की पार्टनरशिप की।
हालांकि, इसके बाद कोई भी बैट्समैन बड़ी इनिंग नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया अपने तय 20 ओवर में 181 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए दुशान हेमंथा ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा को दो विकेट मिले। इसके अलावा दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, कामिंडू मेंडिस को एक-एक विकेट मिला।
182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही, कुसल परेरा 3 बॉल पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने पारी को संभाला। श्रीलंकाई बैट्समैन पथुम निसांका ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक बनाया। कुसल मेंडिस ने 38 बॉल पर 51 रन बनाए, और पवन रत्नायके ने भी 28 रन बनाकर मैच खत्म किया। श्रीलंका ने 18 ओवर के बाद 182 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट की शुरुआत में टाइटल की मजबूत दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस हार से और मुश्किल में पड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया पिछले मैच में जिम्बाब्वे से हार चुकी थी और ग्रुप स्टैंडिंग में तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच जीतना होगा और जिम्बाब्वे के रिजल्ट पर भी डिपेंड रहना होगा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।
श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथिशा पथिराना।
अन्य प्रमुख खबरें
Italy's captain Harry Manetti : टी20 वर्ल्ड कप में अंडरडॉग इटली ने दिखाया दम, कप्तान का बड़ा बयान
'बाप तो बाप होता है...' भारत की महाविजय पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज
IND vs PAK: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, भारतीय 'धुरंधरों' ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा
England vs Scotland : टॉम बैंटन का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा