Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 का शनिवार से आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के खेला गया है। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि नीदरलैंड द्वारा दिए गए 148 रनों को हासिल करने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए।
सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 147 रन पर ऑल आउट हो गई। ओपनिंग जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड ने 3.1 ओवर में 28 रनों की साझेदारी की। हालांकि 31 के स्कोर तक टीम अपने दोनों ओपनर्स को खो चुकी थी। वहां से, बास डी लीडे ने तीसरे विकेट के लिए कॉलिन एकरमैन के साथ 34 रनों की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की।
लेकिन एकरमैन 20 रन बनाकर चलते बने, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। इस टीम के लिए, कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विपक्षी टीम की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को भी एक विकेट मिला।
जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान को 27 रन के स्कोर पर शुरुआती झटका लगा जब सईम अयूब आउट हो गए। अयूब ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद, टीम ने कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में अपना दूसरा विकेट खो दिया। जब स्कोर 53 रन पर पहुंचा, तब तक पाकिस्तान के दो विकेट गिर चुके थे। वहां से, साहिबजादा फरहान और बाबर आजम ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की पार्टनरशिप की, जिससे टीम का टोटल 98 रन हो गया।
साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में दो छक्के और चार चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जब स्कोर 114 रन पर पहुंचा, तब तक टीम के सात विकेट गिर चुके थे। वहां से, फहीम अशरफ (29 नॉट आउट) और शाहीन अफरीदी (5 नॉट आउट) ने 20 गेंदों में 34 रन की पार्टनरशिप कर पाकिस्तान को आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दिलाई।
पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे। 18.2 ओवर में फहीम अशरफ को एक जीवनदान मिला। फिर फहीम ने फायदा उठाकर उसी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन बटोरे। आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए थे, और फहीम ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान की लाज बचा ली। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट लिए। लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रोलोफ वैन डेर मर्व ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य