Pakistan vs Bangladesh 1st ODI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 स्टेज से बाहर होने का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि पाकिस्तान को ODI में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले ODI में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट रौंद डाला। बांग्लादेश के लिए Nahid Rana ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। इसी जीत के साथ ही मेज़बान टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज़ के बाकी मैच 13 और 15 मार्च को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 23 साल के नाहिद राणा (Nahid Rana) की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। 23 साल के राणा 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। जिससे मेहमान टीम 30.4 ओवर में सिर्फ़ 114 रनों पर सिमट गई। हालांकि पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी साहिबज़ादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 41 रन जोड़े। साहिबज़ादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
अगली 8 पार्टनरशिप डबल फिगर तक नहीं पहुंच पाईं। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 47/1 था लेकिन राणा के अटैक पर आने के बाद ये स्कोर 82/9 हो गया और राणा ने 5 विकेट लिए। वहां से अबरार अहमद ने फहीम अशरफ के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 41 गेंदों में 32 रन जोड़कर टीम को सेंचुरी के पार पहुंचाया। साहिबज़ादा फरहान के अलावा पाकिस्तान की तरफ से माज़ सदाकत (18), मोहम्मद रिज़वान (10) और फहीम अशरफ (37) को छोड़कर कोई और बैट्समैन डबल फिगर तक नहीं पहुंच सका। विपक्षी टीम की तरफ से नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। कैप्टन मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में बांग्लादेशी टीम ने सिर्फ़ 15.1 ओवर में मैच जीत लिया। सैफ हसन ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों पर 27 रन की पार्टनरशिप की। सैफ हसन 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद नजमुल हसन शान्तो ने तंजीद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 82 रन की पार्टनरशिप की और बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया। नजमुल शान्तो 33 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तंजीद ने लिटन दास के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। तंजीद 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि लिटन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट लिया।
बता दें कि 23 साल के नाहिद राणा अपने करियर का सिर्फ़ छठा वनडे मैच खेल रहे थे और उन्होंने अपने 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। नाहिद राणा का जन्म 2002 में चपई नवाबगंज में हुआ था वहीं तेज गेंदबाज है। पाकिस्तान को इस दुर्गति तक पहुंचाने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली बार अपने वनडे करियर में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
ICC T20 ranking: टी20 में अभिषेक शर्मा बादशाहत बरकरार, ईशान-संजू ने लगाई लंबी छलांग
T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं पर बरसा पैसा, बीसीसीआई देगा 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम
Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Engaged: कौन आकृति अग्रवाल ? जिनसे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई
IND W vs AUS W: पिंक-बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, भारत ने दूसरी पारी में गंवाए 6 विकेट