NZ W vs SA W 5th T20: न्यूजीलैंड महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच पांचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मैच में कप्तान अमेलिया केर (Amelia Kerr) के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला ने साउथ अफ्रीका को 92 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 195 रनों के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की टी 102 रन ही बना सकी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर कुल 194 रन बनाए। इसमें कप्तान अमेलिया केर (Amelia Kerr) की 55 गेंदों पर 105 रनों की पारी का अहम योगदान रहा, जिसमें 19 चौके और 1 छक्का शामिल था। जॉर्जिया प्लिमर ने 26 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिया, जबकि ब्रुक हॉलिडे ने 24 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। तुमी सेखुखुने ने भी 3 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 40 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका इन शुरुआती झटकों से कभी उबर नहीं पाई; वे अपने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 102 रन ही बना सकीं, और अंततः 92 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गईं। कीवी टीम ने अपने घर पर खेली गई टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को पूरी तरह डोमिनेट किया है। उन्होंने ये सीरीज 4-1 से जीतकर अपने नाम की है। ये न्यूजीलैंड टीम के लिए एक बड़ी सीरीज जीत है।
न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहू ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सोफी डिवाइन ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान अमेलिया केर ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नैन्सी पटेल और फ्लोरा डेवनशायर, दोनों ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली कीवी कप्तान अमेलिया केर को एक साथ दो बड़े सम्मान मिले हैं। 25 साल की अमेलिया केर ने 105 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। वहीं उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में कुल 276 रन बनाए और 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नावाज गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य